भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 6 जुलाई शुक्रवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है. इस दुसरे टी-20 के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम की संभावित एकादश के बारे में बताएंगे.
आइये डालते है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर :
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने पहले टी-20 मैच में एक शानदार 32 रन की पारी भारत के लिए खेली थी. इस दुसरे टी-20 मैच में भी रोहित शर्मा के कंधो पर ओपनिंग की जिम्मेदारी होगी.
शिखर धवन

शिखर धवन पहले टी-20 मैच में कुछ खास नहीं कर पाये थे, लेकिन दुसरे टी-20 मैच में शिखर धवन एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे. रोहित का साथ ओपनिंग पर धवन ही देंगे.
केएल राहुल

केएल राहुल ने अपनी शतकीय पारी से भारतीय टीम को पहले टी-20 में जीत दिला दी थी. वह दुसरे टी-20 मैच में भी भारत के लिए नंबर-3 की पोजीशन पर खेलेंगे.
विराट कोहली (कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहले टी-20 मैच में नाबाद 22 रन बनाये थे. कोहली अब दुसरे टी-20 मैच में भी एक अच्छी पारी खेलना चाहेंगे. कप्तानी की जिम्मेदारी भी कोहली के कंधो पर होगी.
सुरेश रैना

सुरेश रैना के पास भारतीय टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी. रैना अपने आक्रामक अंदाज की बल्लेबाजी के इए पहचाने जाते है. वह अपनी फॉर्म आयरलैंड के खिलाफ दुसरे टी-20 मैच में साबित कर चुके है.
एमएस धोनी

भारतीय टीम की विकेटकीपिंग और अंत के ओवर में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी एमएस धोनी के कंधो पर होगी. धोनी अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को कई मैच जीता चुके है.
हार्दिक पंड्या

हार्दिक एक बार फिर ऑलराउंडर की भूमिका में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे. हार्दिक के ऊपर अंत के ओवरों में बड़े शॉट्स खेलने की जिम्मेदारी होगी. वही गेंदबाजी में भी भारत को विकेट दिलाने की जिम्मेदारी होगी.
भुवनेश्वर कुमार

भुवी के लिए पहला टी-20 मैच कुछ खास नहीं रहा था. वह पहले टी-20 मैच में अपने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर बैठे थे, लेकिन इस मैच में वह वापसी करना चाहेंगे.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव पिछले मैच में 5 विकेट हासिल करके जीत के हीरो बने थे. कुलदीप यादव का शानदार फॉर्म चल रहा है और दुसरे टी-20 को भी वह अपने लिए यादगार बनाना चाहेंगे.
उमेश यादव

उमेश यादव ने पहले टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे. उमेश इस मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.
युज्वेंद्र चहल

युज्वेंद चहल भी भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है. उनका भी भारत की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है. पहले टी-20 में चहल कुछ खास नहीं कर पाये थे, लेकिन अब दुसरे टी-20 में चहल शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
The post PLAYING: पहला टी-20 जीतने के बाद जाने कौन होगा बाहर और किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.