Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्वकप: आईपीएल की RCB बताकर उड़ाया जा रहा मेसी की अर्जेन्टीना का मजाक, मेसी के लिए आये ट्वीट देख भर आयेंगी आँखे

फीफा विश्व कप का फीवर फुटबॉल प्रशंसकों के सिर चढ़कर पिछले कई दिनों से बोल जरूर रहा था लेकिन अब लगता है धीरे-धीरे फुटबॉल प्रेमी के दिलों-दिमाग से फीफा फीवर खत्म होता जा रहा है। शायर आप सोच रहे होंगे कि अभी तो फीफा विश्व कप खत्म होने में 13 दिन और बचे हैं और ये कैसे हो सकता है, लेकिन शनिवार को रूस में फुटबॉल प्रेमियों को जो झटका मिला है, उससे तो यहीं कहेंगे कि उनके लिए तो कम से कम ये विश्व कप खत्म हो गया है।

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी का विश्व कप जीतने का सपना टूटा

फुटबॉल प्रेमियों को शनिवार को दिल तोड़ने वाले पल का सामना करना पड़ा जब उनके सबसे बड़े फुटबॉल नायक अर्जेटिना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी की टीम अर्जेटिना को हार का सामना करना पड़ा और अर्जेटिना के विश्व कप से बाहर होने के साथ ही मैसी के हाथ में विश्व कप का खिताब देखने का सपना चकनाचूर हो गया।

मैसी के बाहर होने से उनके फैंस को लगा करारा झटका

शनिवार को अर्जेटिना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप 2018 का प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में अर्जेटिना के लियोनेल मैसी पर हर किसी की नजर थी लेकिन रोमांचक मैच में फ्रांस ने अर्जेटिना को 4-3 से हराकर विश्व कप की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके साथ ही लियोनल मैसी और उनके फैंस का विश्व कप जीतने के सपनों को करारा झटका लगा।

ट्वीटर पर यूजर्स ने अर्जेटिना को बताया आईपीएल की आरसीबी

लियोनेल मैसी के दुनियाभर में करोड़ो प्रशंसक हैं और इस मैच में उनको जबरदस्त समर्थन मिल रहा था। लियोनेल मैसी खुद भी अपने फैंस की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतर सके और इस विश्व कप में खेले चार मैचों में अपने नाम केवल एक गोल ही कर सके। मैसी की टीम अर्जेटिना के बाहर होने के बाद ट्वीटर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर्स ने तो अर्जेटिना को आईपीएल की आरसीबी टीम तक करार दे दिया।

देखिए ये ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें

The post फीफा विश्वकप: आईपीएल की RCB बताकर उड़ाया जा रहा मेसी की अर्जेन्टीना का मजाक, मेसी के लिए आये ट्वीट देख भर आयेंगी आँखे appeared first on SportzWiki Hindi.