Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: फखर जमान ने विराट कोहली और डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ बनाया वनडे का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पांच वनडे मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला बुलावायो में खेला जा रहा है, जिसमें ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने फिर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। इससे पहले चौथे मैच में अपना और पाकिस्तान का पहला वनडे क्रिकेट का दोहरा शतक बनाया था।

इसी बीच आपको बता दें कि आज इस वनडे सीरीज का आखिरी मैच में आज पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला जिसके बाद खबर लिखे जाने तक पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज फखर जमान

युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान जिन्होंने पिछले कुछ समय से काफी प्रभावित किया है और आज सबसे बड़ा कारनामा अपने नाम कर दिया है। जी हाँ, आज इन्होंने अपने वनडे कैरियर के 1 हजार रन पूरे करते ही बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन्हें इस मैच में 20 रनों की जरुरत थी जो आसानी से चौके के साथ बना दिया और वनडे क्रिकेट के इतने बड़े इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। आज इन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स (21 पारियों) को पछाड़ दिया है, जिन्होंने आज से 38 साल पूर्व कारनामा अपने नाम किया था।

साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी यह रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए थे। कोहली ने अपने पहले हजार वनडे रन 24 पारियों में पूरे किये थे, लेकिन जमान ने तो यह कारनामा महज 18वीं पारी में ही कर डाला है।

अब इनके बाद विवियन रिचर्ड्स का नाम आता है, जिन्होंने 21 पारियों में एक हजार रन पूरे किये थे।

The post RECORD: फखर जमान ने विराट कोहली और डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ बनाया वनडे का सबसे बड़ा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.