Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORDS: बिना बल्लेबाजी किये धोनी ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ इस जंग का आगाज हो गया। मंगलवार को इस इस टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया जहां पर भारतीय टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए मेजबान इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया। भारतीय टीम की 8 विकेट से मिली इस जीत में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे बड़ा योगदान निभाया।

इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने हासिल किया बड़ा मुकाम

इस मैच में जहां कुलदीप यादव ने 5 विकेट हासिल किए तो वहीं केएल राहुल ने जबरदस्त शतक जड़ा। ऐसे में भारतीय टीम के प्रशंसक इन दोनों खिलाड़ियों की तारीफ में जुटे हुए हैं लेकिन इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी भी एक ऐसा रिकॉर्ड बना गए जिसने उन्हें टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट का नंबर वन विकेटकीपर बना दिया।

धोनी ने अपने इंटरनेशनल स्टंप की संख्या को पहुंचाया 33 तक

जी हां…. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी राहुल-कुलदीप की तरह की कमाल किया है। दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर में से एक धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में दो स्टंपिंग को अंजाम दिया। धोनी ने इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के साथ ही अपने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में स्टंपिंग के आंकड़े को 33 तक पहुंचा दिया है। इसके साथ ही वो पाकिस्तान के कामरान अकमल से आगे सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।

 

पाकिस्तान के कामरान अकमल को पीछे कर बने नंबर एक विकेटकीपर

महेन्द्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड की पारी के दौरान दो स्टंपिंग की। धोनी ने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद पर पारी के 14वें ओवर में पहले जॉनी बेयरस्टो और उसके बाद जो रूट को लगातार गेंदो पर स्टंपिंग किया। इसके साथ ही वो कामरान अकमल के 32 स्टंपिंग से आगे निकल गए हैं।  धोनी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 82 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने अब तक सबसे ज्यादा 82 शिकार किए हैं जिसमें 49 कैच और 33 स्टंप शामिल हैं।

इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले टॉप-5 विकेटकीपर

क्र.सं. विकेटकीपर स्टंपिंग
1 महेन्द्र सिंह धोनी (भारत) 33
2 कामरान अकमल(पाकिस्तान) 32
3 मोहम्मद शहजाद(अफगानिस्तान) 28
4 मुशफीकुर रहीम(बांग्लादेश) 26
5 कुमार संगकारा(श्रीलंका) 20

The post RECORDS: बिना बल्लेबाजी किये धोनी ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा appeared first on SportzWiki Hindi.