श्रीलंका ने अपनी सरजमीं पर खेली जा रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका का 2-0 से सूपड़ा साफ कर लिया। श्रीलंकन टीम के लिए ये खास उपलब्धि तो है लेकिन इसी बीच जीत के चंद पलों पहले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलका के लिए एक शर्मसार कर देने वाली खबर आयी है।

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज गुनाथिलका को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया संस्पेंड
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कोलंबो में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे और साथ ही उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन जीत के बाद भी उन्हें बड़ा झटका लगा है और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दानुष्का गुनाथिलका को उनके दोस्त पर लगे रेप के आरोप के बाद संस्पेंड कर दिया है।

गुनाथिलका के दोस्त पर रेप का आरोप लगने के बाद बोर्ड ने उठाया ये कदम
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि श्रीलंका के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुनाथिलका के दोस्त पर नार्वे की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि रविवार को दानुष्का गुनाथिलका और उनका दोस्त उस होटल में नार्वे की दो महिलाओं के साथ आए जिस होटल में श्रीलंका की टीम ठहरी हुई थी।
कुछ देर के बाद उन दो महिलाओं मे से एक ने दानुष्का के दोस्त पर रेप का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल ही उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

जांच पूरी होने तक गुनाथिलका की मैच फीस को भी रोका
दानुष्का के दोस्त को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बताया कि “गुनाथिलका के 26 साल के एक दोस्त को नार्वेजियन पर्यटक की रेप की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। हम मामलें की जांच कर रहे हैं।वैसे गुनाथिलका पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।”
लेकिन वहीं गुनाथिलका को अपने उस दोस्त के साथ देखे जाने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें तत्काल ही संस्पेंड कर दिया साथ ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दानुष्का गुनाथिलका की टेस्ट मैच की फीस को भी रोक दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस मामले की पूरी जांच होने तक गुनाथिलका को फीस नहीं देगी। वहीं पुलिस भी गुनाथिलका के साथ इस मामलें पर पूछताछ कर सकती है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post REPORTS: रेप आरोप की वजह से दानुष्का गुनाथिलका को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया है सस्पेंड appeared first on SportzWiki Hindi.