Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Samsung ने लांच किया अपना नया धांसू स्‍मार्टफोन, ये फिचर्स हैं खास

टेक्‍नो डेस्क। दक्षिण कोरिया की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने नये फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy On6 को लांच कर दिया हैं। भारत में बढती स्‍मार्टफोनस की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन को ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइटस पर लांच किया हैं। सूत्रो के अनुसार कंपनी ने सैमसंग के इस स्‍मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर पेश किया हैं। खबरों के अनुसार इस स्‍मार्टफोन की लांचिंग से पहले इसके तीन वीडियो जारी किये गये थे वही कंपनी इस स्‍मार्टफोन को प्रमोट करने के लिए कोई कसर बाकी नही छोड रही हैं। कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन को प्रमोट करने के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ को इसका ब्रैंड अंबेसडर बना दिया हैं। इस स्‍मार्टफोन की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो साइट भी तैयार की गई हैं। कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन के लिए 'ऑलवेज ऑन' टैगलाइन भी बनाई हैं।

बात अगर कीमत की करें तो सैमसंग के इस स्‍मार्टफोन को 14,490 रुपये की कीमत में लांच किया गया हैं। कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन पर नो कोस्ट EMI का ऑफर भी दिया हैं। कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन को बाजार में आकर्षक लांचिंग ऑफर्स के साथ पेश किया हैं। इस स्‍मार्टफोन को खरीदने पर यूजर को 1,000 रुपये की एक्‍स्‍ट्रा छूट भी दी जायेगी। वही अगर आप वीजा कार्ड यूजर हैं तो आपको एक्‍स्‍ट्रा 5 प्रतिशत की छूट भी दी जायेगी।

बात अगर इस स्‍मार्टफोन के फिचर्स की करें तो कंपनी ने इस हैंडसेट में 5.6 इंच की फुल व्यू इनफिनिटी डिस्प्ले शामिल की हैं। सैमसंग ने अपने नये स्‍मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी के मैमोरी स्टोरेज में लांच किया हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन को आकर्षक फिचर के साथ बाजार में पेश किया हैं। इस स्‍मार्टफोन में यूजर चैट करते- करते वीडियो भी देख सकेंगें। सैमसंग का ये स्‍मार्टफोन एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर को रन करेगा। सैमसंग के इस स्‍मार्टफोन में कंपनी ने फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हैं। Samsung Galaxy On6 स्‍मार्टफोन में 3,000 एमएएच की बैटरी शामिल की गई हैं।



Herald