श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब हुई है, लेकिन दिमुथ करुणारत्ने के नाबाद 158 रनों की मदद से टीम श्रीलंका एक सम्मानजनक स्कोर (287 रन) बनाने में कामयाब हुई.
अफ़्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लंकाई टीम की कमर तोड़ दी. कागिसो रबाडा ने कहर ढाते हुए चार विकेट झटके.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की ओपनिंग अच्छी थी. पहले विकेट के लिए दिमुथ करुणारत्ने और दानुष्का गुनाथिलका के बीच में 44 रनों की साझेदारी हुई. दिमुथ करुणारत्ने ने नाबाद 158 रनों की पारी खेली. वहीं दानुष्का गुनाथिलका ने 31 गेंद में 26 रन बनाए. ये साझेदारी टूटते ही तू चल मैं आया की नौबत आ गयी.
एक छोर पर करुणारत्ने खड़े एनी बल्लेबाजों को आउट होते देखते भर रहे. अंत में पहले दिन का खेल ख़त्म होने से पहले ही लंकाई पारी सिमट गयी.

कुशल मेंडिस 24 रन बनाकर आउट हुए. एंजेलो मैथ्यूज 1 रन बनाकर आउट हुए. रोशन सिल्वा अपना खाता भी नहीं खोल सके. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कागिसो रबाडा हैं. जिन्होंने 4 विकेट झटके हैं. डेल स्टेन और फिलेंडर को 1-1 विकेट मिला. तबरेज शम्सी ने 3 विकेट लिए हैं. श्रीलंका अपनी पहली पारी में 287 रनों पर सिमट गई है.
पहली पारी में अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर चार रन बना लिया है. स्टंप तक डीन एल्गर और केशवा महराज बैटिंग कर रहे थे. वहीं एडन मार्क्रम बिना खाता खोले चलते बने थे.
श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने एडन मार्क्रम के रूप में एक सफलता हासिल की है. अभी अफ्रीका पहली पारी में 283 रन पीछे हैं.
बता दें, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए दिनेश चंडीमल को कप्तान बनाया गया था, लेकिन इस मुकाबले में चंडीमल को बाहर रखा गया है.
The post SAvsSL: रबाडा की आंधी में उड़ें लंकाई बल्लेबाज, करुणारत्ने 158* को छोड़ सबने किया निराश appeared first on SportzWiki Hindi.