Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SL v RSA: श्रीलंका से मिली 2-0 की शर्मनाक हार के बाद फाफ डू प्लेसिस ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज समाप्त हुआ है जिसमें मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया है। इस मैच में स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ का शानदार प्रदर्शन देखा गया है।

इस मैच में अफ्रीका को जीतने के लिए 489 रन बनाने थे, लेकिन ये महज 290 रन ही बना पाए और मुकाबला हार गए। हार के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने भी खेद व्यक्त किया है।

इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने प्रजेंटेशन में कहा है, “आखिरी पारी में साथी खिलाड़ी अच्छी तरह से खेले, डी ब्रुइन ने असाधारण तरीके से बल्लेबाजी की और दिखाया कि इन स्थितियों में बड़े रन बनाना संभव है। श्रीलंका को श्रेय जाता है, कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने हमें खेल के सभी विभागों में हराया जो हमने पिछले आठ दिनों में खेला था। हमारे पास सीखने के लिए कुछ सबक हैं, लेकिन हमने कुछ अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।”

इसके बाद एक पारी में 9 विकेट लेने वाले केशव महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा, “महाराज ने वाकई बहुत अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए यह रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। उनके पास आगे एक अच्छा भविष्य है। श्रीलंका के लिए, बोर्ड पर रन बनाने वाले 6 या 7 बल्लेबाज नहीं थे, केवल एक या दो ही थे। यही आपको चाहिए। श्रृंखला में हम बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम ही रहे। हमें केवल 3 ही अर्द्धशतकीय साझेदारियां मिली और यह बहुत कम है। विकेट को देखते हुए, हम निश्चित रूप से एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ खेले लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हमारे लिए यह एक बड़ी मिस्टेक थी।”

ऐसा रहा पूरा मैच

अगर हम इस मैच में एक नजर डालें तो श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद धनंजय डी सिल्वा के 60, दनुश्का गुनाथिलाका 57 और दिमुथ करुणारत्ने के 53 रनों से टीम का पहली पारी में स्कोर 338 रन बन पाए। लेकिन जवाब में अफ्रीका ने महज 124 ही रन बनाये और ऑल आउट हो गए।

पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 214 रनों की बढत मिली थी और इसका फायदा उठाते हुए दूसरी पारी में 275 रन बनाये और पारी की घोषणा कर दी। इस पारी में दिमुथ करुणारत्ने ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की पारी खेली। लेकिन अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में स्पिनर रंगना हेराथ के सामने पूरी तरह से पस्त हो गयी।

अफ्रीका की टीम दूसरी में जरूर कुछ हद तक संभली लेकिन ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी नहीं पायी और 290 रन बनाकर आउट हो गयी, जिसके कारण मुकाबला 199 रनों से हार गयी। दूसरी पारी में अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में थीयुनिस डी ब्रून ने शतकीय पारी खेली तेम्बा बवुमा ने अर्द्धशतक बनाया लेकिन जीत नहीं दिला पाए। गेंदबाजी में रंगना हेराथ ने 98 रन देकर 6 विकेट लिए तो कप्तान फाफ डू प्लेसिस का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है।

The post SL v RSA: श्रीलंका से मिली 2-0 की शर्मनाक हार के बाद फाफ डू प्लेसिस ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.