Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SLvsSA: श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद अब अचानक से स्वदेश लौटा अफ्रीका का ये खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के लिए श्रीलंका दौरे पर मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है. एक तरफ जहाँ टीम को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था. वही अब टीम के चाइनामैन स्पिनर तरबेज शमसी श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए है.हालांकि वो टीम से बाहर क्यों हुए है, इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नही आई है.

पारिवारिक कारणों की वजह से हुए है दूर 

Tabraiz Shamsi

शाम्सी के टूर से दूर होने की खबर अभी तक सामने नही आई है. पर माना जा रहा है पारिवारिक कारणों की वजह से शाम्सी इस दौरे से दूर हैं. गौरतलब है कि शाम्सी श्रीलंका के खिलाफ पहली बार रेड बॉल से खेलते हुए नज़र आए थे. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था.

इस दौरान ये मैच पिंक बॉल से खेला गया था. श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में चार विकेट हासिल किये थे. ऐसे में उनका टीम से जाना टीम के लिए एक बड़ा झटका है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि साउथ अफ्रीका अब श्रीलंका के खिलाफ दुसरे टेस्ट मैच में किस तरह की रणनीति के साथ मैदान में उतरता है.

फाफ ने उठाई थी टॉस को रद्द करने की मांग 

कप्तान फाफ ने टॉस खत्म करने को लेकर कहा कि

“अगर टॉस खत्म हो जाएगा को घरेलू टीम को मिलने वाला फायदा भी कम हो जाएगा. टॉस के कारण ही मेजबान देश अपने खिलाडि़यों के मुताबिक पिच को रोल करते हैं. मुझे लगता है कि पिछले दो-तीन वर्ष के रिकॉर्ड को देखें तो मैच पांच दिन से पहले ही खत्म हो गए हैं.”

आप को बता दे कि आईसीसी की मई में हुई बैठक में टेस्ट क्रिकेट से टॉस खत्म करने को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन इसको बरकरार रखने का ही फैसला किया गया था.

The post SLvsSA: श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद अब अचानक से स्वदेश लौटा अफ्रीका का ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.