श्रीलंका दौरे पर आयी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नही हुई. दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीकी टीम दोनों मैचों के दौरान कभी भी मैच में नही दिखाई दी. पहले मैच में जहां उसे 278 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं दूसरे मैच में उसे आज 199 रनों की हार मिली है.
मेजबान टीम ने मैच में पकड़ बनाए रखी और अफ्रीका को वापसी का मौका ही नही दिया. श्रीलंका के कप्तान सुरंगा लकमल ने इस जीत का श्रेय अपने स्पिनर गेंदबाजों को दिया है.

ये कहा कप्तान लकमल ने
बॉल टेम्परिंग विवाद में श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल के उपर दो टेस्ट मैच का बैन लगने के बाद सुरंगा लकमल को कप्तानी सौंपी गयी थी. लकमल ने इस टेस्ट में मिली जीत के बाद कहा
”हमने काफी मेहनत की. ये टीम की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है. श्री लंका के पास दुनिया के कुछ शानदार स्पिनर गेंदबाज मौजूद हैं. जिसकी वजह से हम साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को रोकने में सफल हुए. मैं कप्तानी के बारे में ज्यादा नही सोच रहा हूं. यह एक टीम का खेल है.”
खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. जिसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 338 रनों का स्कोर साउथ अफ्रीका के सामने रखा.
मगर पहले मैच में बल्लेबाजी में कमजोर नजर आयी साउथ अफ्रीका की टीम उस सिलसिले को तोड़ नही सकी और एक बार फिर ख़राब बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 124 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी.

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट खोकर 275 रनों पर घोषित की. अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 489 रनों की आवश्यकता थी. लेकिन अभी तक के साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन को देखते हुए ये जीत पहले से ही नामुमकिन लग रही थी. हुआ भी यही. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज 290 रनों पर ही ढेर हो गए और श्रीलंका को 199 रनों से एक बड़ी जीत हासिल हुई.
The post SLvsSA : श्रीलंका के नये कप्तान सुरंगा लकमल ने इन्हें दिया अफ्रीका पर टेस्ट सीरीज जीतने का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.