भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए अपने करियर का आगाज कर दिया. श्रीलंका में खेले जा रहे दो चार दिवसीय मैचों ला पहला मैच आज कोलंबो के नोडस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में पहली बार अर्जुन को ब्लू जर्सी में खेलने का मौका मिला है. और खास बात यह है कि टीम इंडिया की तरफ से पहले गेंदबाजी करते हुए अर्जुन ने अपने अंडर 19 करियर का पहला विकेट भी चटका लिया है.
इस मैच में श्रीलंका अंडर 19 टीम के कप्तान निपुन धनंजया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर आरवीपीके मिश्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज निशन मदुष्का ने पारी की शुरुआत की.
हालांकि ये दोनों बल्लेबाज टीम को सधी हुई शुरुआत नहीं दिला पाए और जल्द ही चलते बने. मैच के पहले सेशन में अर्जुन ने आरवीपीके मिश्रा को पगबाधा आउट कर अपने करियर का पहला विकेट चटकाया. आरवीपीके मिश्रा ने मात्र 9 रनों की पारी खेली.
Arjun Tendulkar has his first wicket, Kamil Mishara lbw. Sri Lanka 20/1 (3). Tendulkar getting some good movement with the new ball, left-arm medium-fast, but that one that dismissed Mishara took the inside of the pad
— Rick Eyre on cricket (@rickeyrecricket) July 17, 2018
वहीं उनके साथी बल्लेबाज निशन मदुष्का को हर्ष त्यागी ने आउट कर टीम को दुसरी सफलता दिलाई. इस मैच में अब तक 23 ओवर का खेल हुआ है. जहां लंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं.
दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए अर्जुन का चयन
अर्जुन को श्रीलंका में खेले जाने वाले पहले दो चार दिवसीय मैचों की टीम में चुना गया है. उनको पांच वनडे मैचों की टीम में जगह नहीं मिली है. भारतीय अंडर 19 टीम को श्रीलंका दौरे पर दो चार दिवसीय और पांच वनडे मैच खेलना है.
पहला चार दिवसीय मुकाबला 17 से 20 जुलाई जबकि दूसरा 27 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा. वहीं वनडे मुकाबले 30 जुलाई, 02 अगस्त, 05 अगस्त, 07 अगस्त और 10 अगस्त को खेले जाएंगे.
टीम :
चार दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : अनुज रावत (कप्तान/विकेटकीपर), अथर्व टाएडे, देवदत्त पाडिक्कल, आर्यन जुयाल (उप-कप्तान), यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वाधेरा, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा और पवन शाह.
वनडे मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : आर्यन जुयाल (कप्तान/विकेटकीपर), अनुज रावत (उप-कप्तान), देवदत्त पाडिक्कल, यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अजय देवगौड़ा, वाई जायसवाल, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा, पवन शाह.
The post Sri Lanka U19 vs India U19: श्रीलंका के खिलाफ पहले ही मैच में सभी पर भारी पड़े अर्जुन तेंदुलकर, लिया पहला ही विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.