भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया है. इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच खेले गये इस तीसरे टी-20 मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और हम आपकों अपने इस खास लेख में आज के मैच पर बने सभी आंकड़ो के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है आज के मैच पर बने रिकार्ड्स पर :

1. रोहित शर्मा ने आज अपने 2000 रन पूरे कर लिए है. रोहित, विराट के बाद दुसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने है. जिन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे किये है.
2. रोहित शर्मा पांचवे ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाये है. उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम, मार्टिन गुप्टिल, शोएब मलिक और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके है.
3. दीपक चाहर भारतीय टीम के लिए टी-20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले छठे खिलाड़ी बने है.

4. एमएस धोनी पहले ऐसे विकेटकीपर बने है. जिन्होंने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में 50 या उससे ज्यादा कैच किये हो.
5. एमएस धोनी पहले ऐसे विकेटकीपर बने है. जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में कुल छह डिसमिसल किये हो.
6. एमएस धोनी पहले ऐसे विकेटकीपर भी बने है. जिसने टी-20 क्रिकेट के एक ही मैच में कुल 5 कैच किये हो.
7. एमएस धोनी पहले ऐसे विकेटकीपर बने है. जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में कुल 150 कैच किये हो.
8. भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने आज 198 रन का स्कोर बनाया. 198 रन का स्कोर सबसे बड़ा है. जब भारतीय टीम ने 9 से ज्यादा विकेट गिराए हो.
9. रोहित शर्मा ने आज अपना तीसरा शतक बनाया. वह भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गये है.
10. कॉलिन मुनरो के बाद रोहित शर्मा दुसरे ऐसे खिलाड़ी बने है. जिन्होंने तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय शतक बना दिए है.
The post STATS : इंग्लैंड और भारत के मैच में बने कुल 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बने रोहित और धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.