Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : मैच में बने कुल 11 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कुलदीप यादव

भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. इस पहले वनडे मैच में कई शानदार और दिलचस्प आँकड़े बने है और आज इसी के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में इस पहले वनडे मैच में बने सभी दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच पर बने रिकार्ड्स पर : 

1. कुलदीप यादव पहले ऐसे लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर बने है. जिन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 6 विकेट प्राप्त किये है.

2. कुलदीप यादव पहले ऐसे स्पिनर बने है जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 6/25 का बेस्ट प्रदर्शन किया है.

3. इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन पर 6 विकेट हासिल करना किसी भी स्पिन गेंदबाज का बेस्ट प्रदर्शन है.

4. विराट कोहली ने आज अपने वनडे क्रिकेट के एक हजार चौके पूरे कर लिए है.

5. कुलदीप यादव ने भारत के लिए आज चौथा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन किया है. इस मामले में पहले नंबर पर स्टुअर्ट बिन्नी 4/6, दुसरे नंबर पर अनिल कुंबले 12/6 व तीसरे नंबर पर आशीष नेहरा 23/6 आते है.

6. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने वनडे क्रिकेट करियर के आज एक हजार रन पूरे कर लिए है.

7. सुरेश रैना ने जहां आज 32 महीनों बाद प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई. वही केएल राहुल ने भी 10 महीनों बाद प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई.

8. विराट कोहली ने लगातार 9वें साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन बना लिए है.

9. विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में 9 बार 1000 से ज्यादा रन बना चुके है. उनसे ज्यादा 11 बार राहुल द्रविड़ ने और 16 बार सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा किया है.

10. विराट और रोहित ने आज 14वीं शतकीय साझेदारी की है. इस जोड़ी से ज्यादा गांगुली और सचिन ने 26 शतकीय साझेदारी की है.

11. रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 18वां शतक लगाया.

The post STATS : मैच में बने कुल 11 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने कुलदीप यादव appeared first on SportzWiki Hindi.