Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में टूट सकते है ये रिकॉर्ड, धोनी के पास है विराट मौका

टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज के साथ होगी. जिसका पहला मैच 3 जुलाई को खेला जाएगा. होने वाले इस टी-20 मैच में कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रोहित शर्मा के पास एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. तो चलिए बताते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में.

महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में दो स्टंपिंग करते हैं, तो वे टी-20 में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे. इसके अलावा धोनी अगर बल्लेबाजी के दौरान तीन छक्के लगाते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज होंगे. इसके साथ ही धोनी अगर 45 रनों की पारी खेलते हैं तो वह टी-20 में अपने 1500 रन पूरे का लेंगे.

सुरेश रैना 

भारतीय टीम के धमाकेदार बल्लेबाज सुरेश रैना दो सिक्स लगाते ही टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सुरेश रैना ये कारनामा करने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे.

रोहित शर्मा 

हिटमैन रोहित शर्मा टी-20 में 2000 रन बनाने से सिर्फ 51 रन दूर हैं. इंग्लैंड के साथ पहले टी-20 मैच में अगर वह 51 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 में दो हजार रनों का आंकड़ा हासिल कर लेंगे.

विराट कोहली 

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद को पीछे करने के लिए कोहली को सिर्फ 7 चौके लगाने की आवश्यकता है. ऐसा करते ही वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे. इसके अलावा विराट कोहली को टी-20 में 2000 रनों के आंकड़े तक पहुँचने के लिए सिर्फ 17 रन बनाने की जरूरत है.

इस प्रकार अगर देखा जाए तो विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही 2000 रनों के बेहद करीब हैं. ऐसे में जो भी इस आंकड़े तक पहुँचता है तो वह ऐसा करने वाला तीसरा भारतीय बल्लेबाज बन जाएगा.

 

The post STATS: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में टूट सकते है ये रिकॉर्ड, धोनी के पास है विराट मौका appeared first on SportzWiki Hindi.