Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बने लोकेश राहुल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज कल से हो गया है। पहले मैच में कल टीम इंडिया ने लोकेश राहुल के नाबाद 101 रनों की पारी और कुलदीप यादव की धाकड़ गेंदबाजी से जीत लिया है। इस मैच में होम टीम इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद अच्छी शुरुआत के बाद भी महज 159 रन ही बना पायी।

इससे पहले आपको बता दें कि कल खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और शिखर धवन, धोनी की वापसी के साथ मैदान पर पहले गेंदबाजी करने उतरे। जिसके बाद इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इसके बाद जेसन रॉय आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद भी अच्छी स्थिति दिख रही थी लेकिन जैसे एलेक्स हेल्स आउट हुए फिर मैच पूरी तरह से पलट गया।

लोकेश और रोहित ने सम्भाली भारतीय टीम

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन ही बना पायी जिसके जवाब में भारत को यह लक्ष्य इतने ही ओवरों में हासिल करना था। लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट महज 7 रन पर ही शिखर धवन के रूप में गिर गया और पूरी जिम्मेदारी रोहित शर्मा तथा लोकेश राहुल पर आ गयी थी।

इसके बाद रोहित शर्मा तथा लोकेश राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ 123 रनों की भागीदारी हुई जिसमें आधे से ज्यादा रन तो राहुल के के थे। रोहित ने भी अच्छी बल्लेबाजी की मगर 32 रन ही बना पाए। लेकिन राहुल ने अपने नाम कारनामा करते हुए भारत को जीताने में अहम भूमिका निभाई।

राहुल के नाम हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड

इसी के साथ लोकेश राहुल पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार नाबाद शतकीय पारियां खेली हो। जी हाँ, इन्होंने इससे पहले इन्होंने 27 अगस्त 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी। लेकिन उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी नाबाद रहते हुए 101 रन बनाये।

टी-20 क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा के बाद ये भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने दो शतक बनाये हो। जबकि सुरेश रैना के नाम भी एकमात्र शतक है। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाने वाला है जिसमें शायद ही कोई परिवर्तन देखने को मिलने वाला है।

The post STATS: अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 में ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बने लोकेश राहुल appeared first on SportzWiki Hindi.