Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: 33 रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हो जायेगा एक और विश्व रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करने वाली है जिसमें पहला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से हराया था और अब कल से वनडे का आगाज होने जा रहा है जिसमें पहले ही मैच में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बन सकते है। जिसमें सबसे बड़ा कारनामा तो महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम करने वाले है।

गौरतलब हो कि एम एस धोनी जिन्होंने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था जिसमें बहुत खराब प्रदर्शन करते हुए जीरो पर आउट हुए थे लेकिन उसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन किया और आज टीम इंडिया के चौथे ऐसे बल्लेबाज बनने जा रहे है जिन्होंने वनडे में 10 हजार या इससे ज्यादा रन बनाये हो।

इससे पहले आपको बता दें कि माही ने अपने 500 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी पूरे कर दिए है और साथ ही 37वां जन्मदिन भी मनाया और अब इनके पास वनडे क्रिकेट में यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है और अगर बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो इसे हासिल भी कर सकते है। बता दें कि धोनी ने अब तक अपने वनडे कैरियर में कुल 9967 रन बनाये है जिसमें 10 शतक और 67 अर्द्धशतक शामिल है। इन्हें 33 और रनों की दरकार है इसके बाद ये 10 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे।

धोनी से आगे इन बल्लेबाजों के नाम है 10 हजार और उससे ज्यादा रन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें अभी 33 और रनों की जरुरत है और अगर इतने रन पहले मैच में बना देते है तो ये सचिन, द्रविड़ और गांगुली के बाद भारत की तरफ से 10 हजार वनडे रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जायेंगे।

बता दें कि सचिन ने 18,426, सौरव गांगुली ने 11,221 और दीवार कहे जाने वाले द्रविड़ ने 10,768 रन बनाये है और माही के पास भी अच्छा मौका है।

पहला मैच जो नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसका प्रसारण सोनी सिक्स पर और सोनी लिव पर किया जाएगा।

The post STATS: 33 रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हो जायेगा एक और विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.