इंग्लैंड और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। याद हो कि यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड आज दुनिया का सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक है। इससे पहले भारतीय टीम ने कल रात खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड को आसानी से हराकर वनडे सीरीज में भी 1-0 के साथ अजेय बढ़त बना दी है।
कल खेले जाने वाले मैच में हमें कई बड़े-बड़े कारनामे देखने को मिल सकते है जो पहले मैच में देखने को नहीं मिले। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी जो इस मैच में अपने 10 हजार वनडे रन पूरे कर सकते है।

इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरे मैच में बन सकते है ये रिकॉर्ड
33 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने 10,000 वनडे रन पूरे करने के लिए अभी 33 और रनों की आवश्यकता है। अगर माही इस मैच में बल्लेबाजी करते है और 33 रन बना देते है, तो इनके 10 हजार रन पूरे हो जायेंगे। इनसे पहले अब तक पूर्व क्रिकेटर सचिन, गांगुली और द्रविड़ ने वनडे में 10 हजार या इससे ज्यादा बनाये है और तीनों संन्यास ले चुके है।

106 – इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ और तूफानी बल्लेबाज जोनी बेयरस्टो ने अब तक अपने वनडे क्रिकेट कैरियर में कुल 1894 रन बनाये है इस तरह ये इस मैच में अपने 2000 रन पूरे करने की आशा के साथ उतरने वाले है, इसके लिए अभी 106 और रनों की दरकार है।

99 – तो एमएस धोनी ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल 1,425 रन बनाये है और अगर इस मैच में बल्लेबाजी का मौका मिले और 99 रन बना देते है, तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले युवराज सिंह (1,523) और सचिन तेंदुलकर (1,455) से आगे निकल जायेंगे।
5 – भारतीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने अब तक वनडे क्रिकेट में 38 मैचों में कुल 45 विकेट लिए है। अगर इन्हें दुसरे वनडे में मौका मिले और वो 5 विकेट ले लेते है, तो भारत के 35वें और विश्व के 300वें ऐसे गेंदबाज बन जायेंगे, जिन्होंने 50 विकेट लिए हो।

18 – ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में 18 शतक बनाये है और जबरदस्त फॉर्म में है। अगर ये इस मैच में भी एक और शतक बना देते है तो श्रीलंका के महेला जयवर्धने (19 शतकों) की बराबरी कर देंगे।
The post STATS: दूसरे मैच में बन सकते है ये बड़े रिकॉर्ड, रोहित के पास फिर विराट मौका appeared first on SportzWiki Hindi.