रोहित शर्मा टीम इंडिया के ऐसे सलामी बल्लेबाज बन चुके हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट के इंटरनेशनल मुकाबले में तीन शतक बनाकर दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने चुके हैं। जबकि इस टी-20 में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो है। रविवार को हुए टी-20 सीरीज के खिताबी मुकाबले में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के विरूद्ध तूफानी शतक लगाते हुए ना केवल टीम इंडिया को विजयश्री दिलवाई बल्कि टी-20 में तीन शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी भी बन गए। तो देर किस बात की, आईए जानें, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने किन-किन टीमों के खिलाफ अपने टी-20 शतक लगाए हैं।
1—साल 2015, साउथ अफ्रीका के विरूद्ध
साल 2015 में धर्मशाला के क्रिकेट ग्राउंड में रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मुकाबले में टीम इंडिया के तरफ से खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 106 रनों की पारी खेली थी। पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। रैना ने 2 मई 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 101 रनों की पारी खेली थी।
2— दिसंबर, 2017: श्रीलंका के विरूद्ध
22 दिसंबर 2017 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मात्र 43 गेंदों पर कुल 118 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 छक्के तथा 12 चौके शामिल रहे। इस प्रकार रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई टीम के विरूद्ध मात्र 35 गेंदों पर तूफानी 100 रन बनाते हुए सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
3— जुलाई, 2018 इंग्लैंड के विरूद्ध
निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शतक जमाकर दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में हराते हुए टीम इंडिया ने लगातार छठी सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी में मात्र 56 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के जड़े।
Herald