इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 श्रृखंला अपने नाम करली। टीम ने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट से हराया और श्रृंखला 2-1 से जीत अपने नाम करली।
रूस का सपना तोड़ क्रोएशिया 20 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा
इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए तो वहीं हार्दिक पंडया ने भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना कमाल दिखाते हुए आलराउंडर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 198 रन बनाए इसके बाद स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाये जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल हैं। इसके साथ ही विराट ने 43 रन की पारी खेली तो वहीं पंड्या ने 14 गेंदों पर नाबाद 33 रन की तूफानी पारी खेल भारत ने 18.4 ओवर में ही 201 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। पंडया ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और 38 रन देकर चार विकेट लिये।
इंग्लैड की और से बल्लेबाजी करते हुए जैसन रॉय ने 31 गेंदों पर चार चैकों और सात छक्कों की मदद से 67 रन बनाये और जोस बटलर 21 गेंदों पर 34 रन बनाए। हालांकि इंग्लैंड टीम की शुरूआत बहुत शानदार रही लेकिन आखिरी के ओवरों में बल्लेबाज ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए।
जैसन रॉय और जोस बटलर के अलावा एलेक्स हेल्स 30 रन और जॉनी बेयरस्टॉ 25 रन बनाकर अपना योगदान दिया।
अब वनडे शृंखला से भी बाहर हुए बुमराह, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल
इधर शुरूआत में महंगे गेंदबाज साबित हुए पंडया ने बाद में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटाए तो सिद्धार्थ कौल ने 35 रन देकर दो विकेट हासिल किये। उमेश यादव ने चार ओवर में 48 रन देकर एक जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरूआत कर रहे दीपक चाहर ने 43 रन देकर एक विकेट लिया।