Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 में चला मार्टिन गप्टिल का बल्‍ला, 38 गेंदों में खेली 102 रन की धुंआदार पारी

स्‍पोर्टस डेस्‍क। न्‍यूजीलैंड के दिग्‍गज बल्‍लेबाज और क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल ने हालहीं में खेले गये एक T20 में तुफानी पारी खेलते हुए महज 38 गेंदों पर 102 रन की शतकीय पारी खेल डाली। ये मैच इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टी20 ब्‍लास्‍ट में खेला गया, जहां वारसेस्‍टरशायर की तरफ से मार्टिन गप्टिल ने ये धुंआदार पारी खेली। गौरतलब हैं की इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टी20 ब्‍लास्‍ट में खेले गये मैचों में कल वारसेस्‍टरशायर और नॉर्दम्‍पटनशायर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नॉर्दम्‍पटनशायर को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पडा हैं। इस खेल के शुरूआत में वारसेस्‍टरशायर टीम की तरफ से मात्र 10 ओवरों में गप्टिल और क्‍लार्क की संयुक्‍त साझेदारी से टीम का स्‍कोर 162 रन तक पहुंच गया था।

इस मैच में मार्टिन गप्टिल ने 12 चौके और सात छक्‍के की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। इस मैच में नॉर्दम्‍पटनशायर के गेंदबाज रिचर्ड ग्‍लेसन और रोरी क्‍लेनवेल्‍ब्‍ट की गेंदबाजी की जोरदार धुनाई करते हुए इनके शुरूआती ओवर में दोनो सलामी बल्‍लेबाजों ने 22-22 रन ठोक दियें। इस मैच में शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाकर चल रही वारसेस्‍टरशायर की टीम ने मात्र 20 गेंदों पर 50 रन का स्‍कोर बना लिया था।

गौरतलब हैं कि इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टी20 ब्‍लास्‍ट के इस मैच में वारसेस्‍टरशायर ने नॉर्दम्‍पटनशायर को 9 विकेट से मैच हराया हैं। इससे पहले नॉर्दम्‍पटनशायर की टीम ने पूरे 20 ओवरों में 187 रन बनायें थें जिसका पीछा करते हुए वारसेस्‍टरशायर की टीम ने मात्र 1 विकेट खोकर 188 रन हासिल कर लिये हैं। ये जीत वारसेस्‍टरशायर की टीम ने सात ओवर शेष रहते हासिल कर ली थी। इस मैच में क्‍लार्क ने मात्र 33 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनायें थें। मार्टिन गप्टिल ने अपना शतक काइले कोएत्‍जर की गेंदों पर चौका और छक्‍का जड़ते हुए पूरा किया था। इस मैच में गप्टिल की तुफानी पारी को ग्‍लेसन ने रोका। ग्‍लेसन की गेंदबाजी पर जोश कोब ने कैच गप्टिल का कैच लपका।



Herald