Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

THIS DAY : आज ही के दिन दादा ने उतारी थी इंग्लैंड में शर्ट और आज ही भारत ने खेला था अपना पहला वनडे

13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास है. 13 जुलाई को भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को बहुत सी खुशियाँ मिली हुई है और आज हम आपकों अपने इस खास लेख में 13 जुलाई को हुई खास चीजों के बारे में ही बताएंगे.

भारत ने 2002 में जीता थी नेटवेस्ट ट्रॉफी 

13 जुलाई 2002 को ही भारतीय टीम ने नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल मैच जीता था. इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए भारतीय टीम के सामने 325 रन का एक बड़ा स्कोर रखा था.

325 रन के इस विशाल लक्ष्य को भारतीय टीम ने 49.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद कैफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों पर 87 रन की एक शानदार पारी खेली थी.

दादा ने उतारी थी जीत के बाद शर्ट 

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली द्वारा नेटवेस्ट सीरीज की फाइनल जीत के बाद लॉर्ड्स के मैदान में शर्ट उतरने का वाक्या क्रिकेट के सबसे चर्चित वाक्यों में से एक है.

भारत के हर क्रिकेट प्रेमी के जहन में आज भी ये वाकया पूरी तरीके से ताजा होगा. सौरव गांगुली द्वारा किया गया ये कार्य भारत के ना भूलने वाले वाकयों में से एक है.

आज ही के दिन भारत ने खेला था अपना पहला वनडे मैच 

आपकों यह भी बता दें, कि आज ही के दिन भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. भारतीय टीम ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ 13 जून 1974 को खेला था.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम 265 रन पर आल आउट हो गई थी. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था.

मोहम्मद कैफ ने भी आज के दिन ही लिया संन्यास 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने आज के ही दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. यह दिन मोहम्मद कैफ के लिए व भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए और खास हो गया है.

The post THIS DAY : आज ही के दिन दादा ने उतारी थी इंग्लैंड में शर्ट और आज ही भारत ने खेला था अपना पहला वनडे appeared first on SportzWiki Hindi.