भारत के इंग्लैंड दौरे के बीच क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें भारत में इन दिनों तमिलनाडू में खेली जा रही टी-20 लीग पर है। तमिलनाडू में खेले जा रहे तमिलनाडू प्रीमियर लीग का रोमांच भी हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। तमिलनाडू प्रीमियर लीग में सोमवार को रूबी टिची वॉरियर्स और लायका कोवाई किंग्स के बीच मैच खेला गया जो पूरी तरह से एकतरफा रहा।

लायका किंग्स ने टिची वॉरियर्स को दी 8 विकेट से पटखनी
सोमवार को टीएनपीएल के तीसरे सीजन में 12वें मैच में रूबी टिची वॉरियर्स और लायका कोवाई किंग्स के बीच आमना सामना हुआ इस मैच में लायका कोवाई किंग्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में रूबी टिची वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत अपने नाम की।

रूबी टिची वॉरियर्स पहले खेलते हुए बना सकी केवल 123 रन
इस मैच में लायका कोवाई किंग्स के कप्तान अभिनव मुकुंद ने टॉस जीतकर रूबी टिची वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। रूबी टिची वॉरियर्स की टीम लायका कोवाई किंग्स के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कुछ खास नहीं कर सके। रूबी टिची वॉरियर्स की टीम ने एक समय तो अपने 5 विकेट केवल 43 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। जिसके बाद एस कुमार के 35 रन और सोनू यादव के 21 रनों की मदद से जैसे-तैसे अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बनाने में कामयाब रही।

शाहरूख खान की धमाकेदार पारी से 2 विकेट खोकर कोवाई किंग्स ने हासिल किया लक्ष्य
इसके जवाब में लायका कोवाई किंग्स के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद और शाहरूख खान एक अलग ही इरादें से उतरे। कोवाइ किंग्स के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रूबी टिची गेंदबाजों की धज्जिया उड़ाते हुए पहले विकेट के लिए जबरदस्त 66 गेंदो में 96 रन जोड़कर मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। अभिनव मुकुंद के 43 रनों पर आउट होने के बाद शाहरूख खान ने 40 गेंदो में 67 रन की पारी खेल अपनी टीम को 2 विकेट के नुकसान पर ही 13.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post TNPL 2018- लीग का 12वां मैच रहा पूरी तरह से नीरस, अभिनव मुकुंद की टीम ने जीता एकतरफा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.