तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अरुण कार्तिक और थलाईवम सर्गुनम के आतिशी पचासों के दम पर मदुरई पैंथर्स ने रूबी ट्रिची वॉरियर्स को 5 विकेट से हरा दिया है. आप को बता दें कि ट्रिची वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे. इस दौरान अरुण कार्तिक ने नाबाद रहकर टीम को जीत तक पहुंचाया. यह मदुरई पैंथर्स की लीग में पांचवें मैच में चौथी जीत थी. जिसके दम पर वह अब अंक तालिका में डिंडीगुल ड्रैगन्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
अरुण कार्तिक ने दिखाया दम

इस मैच में अरुण कार्तिक ने नाबाद रहते हुए 45 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों के साथ 80 रनों की पारी खेली. वही इस मैच में उनका साथ दिया थलाईवम सर्गुनम ने जिन्होंने 36 गेंदों में 70 रनों की आतिशी पारी खेली. उन्होंने इस पारी के दौरान 6 छक्के और 5 चौके जड़े. इन दोनों की पारियों के बल पर टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज क. ट्रिची के गेंदबाज चन्द्रसेकर गणपति ने 2 विकेट झटके. इस दोनों की बल्लेबाजी का तोड़ रूबी ट्रिची वॉरियर्स के पास नही था. इसी के साथ मदुरई पैंथर्स लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है.
ट्रिची ने भी खड़ा किया था बड़ा स्कोर

इससे पहले मदुरई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिची ने साथियमूर्ति सरवनन के ताबड़तोड़ पचासे के दम पर ट्रिची ने 4 विकेट के खोकर पर 175 रन बनाये थे. टीम के लिए सरवनन ने 28 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 52 रन बनाए. इस दौरान उनका साथ दिया था सुरेश कुमार ने , जिन्होंने मात्र 26 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए. वहीं अगर बात करें मदुरई के गेंदबाजों की तो टीम के लिए राहिल शाह ने शानदार गेंदबाजी की . उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटकेहासिल किये. ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि ट्रिची की टीम कैसे वापसी करती है.
The post TNPL 2018: अरुण की विस्फोटक पारी की बदौलत मदुरई पैंथर्स ने दर्ज की चौथी जीत appeared first on SportzWiki Hindi.