आईपीएल के बाद भारत में कई टी-20 लीग शुरू हुए है जिसमें से एक है टीएनपीएल। जी हाँ, इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का तीसरा सीजन चल रहा है जिसमें कल टूटी पैट्रिओट्स और लाइका कोवई के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें कौशिक गांधी की कप्तानी वाली टूटी पैट्रिओट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला आसानी से जीत लिया है और अब अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुँच गयी है।

वहीं आपको बता दें कि कल खेले गए इस मैच में लाइका कोवई के कप्तान अभिनव मुकुंद ने टॉस जीता और एक बार फिर से पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो उनके लिए गलत साबित हुआ, क्योंकि टूटी पैट्रिओट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाये, जिसमें एस दिनेश ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली तो कप्तान कौशिक ने 43 रन बनाये।
टूटी पैट्रिओट्स ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े जिसमें कप्तान कौशिक गांधी और एस दिनेश ने काफी धमाकेदार बल्लेबाजी की। जिसमें एस दिनेश ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली तो कप्तान कौशिक ने 43 रन बनाये। इस प्रकार पूरे 20 ओवर में कुल 7 विकेट पर 182 रन बनाये।

शानदार शुरुआत के बाद भी मिली हार
इसके बाद 183 रनों का पीछा करने उतरी लाइका कोवई टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। पहले विकेट के लिए ओपनर बल्लेबाज शाहरुख खान ने 23 और अभिनव मुकुंद ने 21 रन बनाये। इसके बाद कुछ बल्लेबाजों ने कुछ अच्छी पारियां खेली लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए और मुकाबला 11 रनों से हार गए।
इस तरह इस जीत के साथ टूटी पैट्रिओट्स अंक तालिका में दो मैचों में दो जीतों के साथ पहले पायदान पर पहुँच गयी है तो अब दूसरे नम्बर पर डिंडीगुल ड्रैगन्स है जिन्होंने तीन मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक प्राप्त किये है।
The post TNPL 3: टूटी पैट्रिओट्स टीम ने लाइका कोवई को 11 रनों से दी मात appeared first on SportzWiki Hindi.