इन दिनों तमिलनाडु में (टीएनपीएल) तमिलनाडु प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण खेला जा रहा है जिसमें आईपीएल की भांति बहुत शानदार खेल देखने को मिल रहा है। कल रात टूर्नामेंट का छठा मुकाबला मदुरई पैंथर्स और चेपौक सुपर गिलिज के बीच खेला गया था, जिसमें मदुरई पैंथर्स ने 26 रनों से जीत हासिल कर दी।

इससे पहले आपको बता दें कल खेले गए इस टूर्नामेंट के छठे मैच में चेपौक सुपर गिलिज के कप्तान गोपीनाथ ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद मदुरई पैंथर्स ने बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 153 रन बनाये।
मदुरई पैंथर्स की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रन शिजित चंद्रन और जगथीसन कौसिक ने 37-37 रनों की पारी खेली। साथ ही निलेश सुब्रमणियन ने भी 31 रनों की अच्छी पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेपौक सुपर गिलिज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और पहला विकेट महज 22 रन पर ही गिर गया। इसके बाद भी कोई बड़ी भागीदारी नहीं हुई और लगातार विकेट गिरते गए। इसके साथ ही पूरी टीम आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गयी। टीम की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा एस कार्तिक ने 28 रनों की पारी खेली तो इनके अलावा गंगा श्रीधर राजू ने भी 24 रन की उपयोगी पारी खेली लेकिन टीम को जीता नहीं पाए।
Victory for the first time ever in #TNPL for @maduraipanthers and its Kondattam all around! Truly a @sprite_india Refreshing Moment of the day! #NammaOoruNammaGethu #TNPL2018 #SMPvCSG pic.twitter.com/ORtGVmEXHT
— TNPL (@TNPremierLeague) July 16, 2018
वहीं अगर हम गेंदबाजों की बात करें तो मदुरई पैंथर्स की तरफ से वरुण चक्रवाठी ने सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए 16 रन बनाकर 3 विकेट लिए जबकि राहील साहा ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इस कारण मैन ऑफ़ द मैच का खिताब भी इन्हें ही दिया गया।
The post TNPL 3: मदुरई पैंथर्स ने चेपौक सुपर गिलिज को 26 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.