Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

TNPL 3: शाहरुख खान ने खेली धुआंधार पारी लेकिन नहीं जीता पाए अपनी टीम को रोमांचक मुकाबला

इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) का तीसरा सीजन चल रहा है जिसमें कल लाइका कोवई किंग्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली डिंडीगुल ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला आसानी से जीत लिया है और अब अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुँच गयी है।

इससे पहले आपको बता दें कि कल खेले गए इस मैच में डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीता और एक बार फिर से पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो उनके लिए गलत भी साबित हो सकता था, क्योंकि लाइका कोवई किंग्स ने काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन बना डाले।

शाहरुख खान ने दी तेज तर्रार शुरुआत

इसी बीच आपको बता दें कि कल के मैच में लाइका कोवई किंग्स की तरफ से ओपनर बल्लेबाज शाहरुख खान ने काफी तेज शुरुआत देते हुए टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की।

शाहरुख ने कल 54 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86 रन बनाये। जबकि अकिल श्रीनाथ ने भी 54 रनों की पारी खेली। इसके साथ पूरा स्कोर 20 ओवर में 185 रन रहा।

डिंडीगुल ड्रैगन्स ने दी धमाकेदार शुरुआत

इसके बाद 186 रनों का पीछा करने उतरी डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम की शुरुआत बहुत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। जबकि इसके बाद जगदीसन और चतुर्वेद के बीच 105 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम की जीत लगभग पक्की हो गयी।

जगदीसन ने 66 रनों की पारी खेली तो चतुर्वेद ने 6 छक्कों और 5 चौकों की सहायता से 72 रन बनाये, हालाँकि ये भी आउट हो गए। इसके बाद बालचन्द्र अनिरुद्ध ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाए और टीम को 18वें ओवर में ही जीता दिया।

अब अंक तालिका में डिंडीगुल ड्रैगन्स तीन मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंकों के साथ पहले नंबर पर है।

The post TNPL 3: शाहरुख खान ने खेली धुआंधार पारी लेकिन नहीं जीता पाए अपनी टीम को रोमांचक मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.