कोए (CoA) के मेल में कहा गया था कि तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) ने बीसीसीआई को टीएनपीएल-3 की मेजबानी करने और आउटस्टेशन खिलाड़ियों को शामिल करने की अपनी योजनाओं के बारे में सूचित नहीं किया है, टीएनसीए ने शुक्रवार जवाब में कहा कि उसने बोर्ड को सूचित किया था।

दरअसल आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट जगत में गुरुवार का दिन क्रिकेट प्रशासन संबंधी घटनाओं का रहा। इसी बीच आपको यह भी बता दें कि कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने गुरुवार को ही तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) को 16 बाहरी खिलाड़ियों को बाहर करने का निर्देश दिया जो तमिलनाडु प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में भाग लेने की तैयारी में जुटे हुए थे।
लेकिन अब खबर यह है कि सीओए ने बाहरी खिलाड़ियों के भाग लेने की स्थिति में तमिलनाडु प्रीमियर लीग को “गैर मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट” करार देने बात कही है और अब उन्हें कल अर्थात छह जुलाई तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अनुमति लेने को कहा था।

“हमने चौधरी को एक मेल भेजा था, जिसमें टूर्नामेंट आयोजित करने की अनुमति मांगने के लिए कुछ समय पहले प्रेजिडेंट (सीके खन्ना) और खजांची (अनिरुद्ध चौधरी) को भी बताया गया था। हमने उस मेल और सभी दस्तावेजों को आज कोए को भेज दिया है। हमने भी इस तथ्य पर जोर दिया कि हमने आउटस्टेशन खिलाड़ियों पर एसजीएम के फैसले के अनुसार काम करना है। हम पिछले दो सालों से टीएनपीएल आयोजित कर रहे हैं और बीसीसीआई के इस शर्त का पालन करते हैं कि टूर्नामेंट में कोई आउटस्टेशन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा, “टीएनसीए के मुख्य अधिकारी ने शुक्रवार को टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया है।
जानकारी के लिए यह भी बता दें कि हनुमा विहारी, उन्मुक्त चंद, शेल्डन जैक्सन जैसे खिलाड़ी पहले ही टीएनपीएल खेलने की अपनी इच्छा व्यक्त कर चुके थे।

हालांकि, टीएनसीए के अधिकारी ने कहा कि यदि सीओए अभी भी आउटस्टेशन खिलाड़ियों को भाग लेने की इजाजत नहीं देता है, तो टीएनसीए के पास इसके निर्देश का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। “बहुत सारे आउटस्टेशन खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा और उन्हें अगले साल आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदा जा सकता है।
अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई को पता था कि एक महीने का यह टूर्नामेंट जो 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसी कारण बोर्ड के भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों ने गुरुवार को टीएनसीए का दौरा किया। “अधिकारियों ने टीएनपीएल के एसीयू प्रमुख रवि सावनी के साथ लंबी बैठक की, जहां उन्होंने यह भी बताया कि इस बार कोई भी स्मार्ट घड़ियों के साथ नहीं खेलेगा। तो आप कैसे कह सकते हैं कि बीसीसीआई को पता नहीं था?, “अधिकारी ने कहा।
The post TNPL को लेकर आपस में भिड़े बीसीसीआई और टीएनसीए, कई खिलाड़ियों के लिए बढ़ सकती है परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.