Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

TNPL में अश्विन का खराब प्रदर्शन जारी, पहले ही मैच में करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना

रूबी त्रिची वॉरियर्स ने बुधवार शाम तिरुनेलवेली में आईसी ग्राउंड में टीएनपीएल के तीसरे संस्करण के शुरुआती मैच में डिंडीगुल ड्रेगन पर रोमांच रूप से जीत हासिल की है। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस मैच में काफी रोमांच देखने को मिला, लेकिन अश्विन की कप्तानी वाली टीम को अंततः हार का सामना करना पड़ा।

वॉरियर्स की जीत के हीरो सुरेश कुमार (45 रन) और सोनू यादव (30 रन) रहे, जिन्होंने छठे विकेट के लिए 31 गेंदों का 60 रन जोड़कर टीम को 173 रनों का लक्ष्य का पीछा किया और मैच की अंतिम गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज भरत शंकर 39 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन 31 गेंदों का सामना करते हुए अश्विन के हाथों त्रिलोक नाग की गेंद पर आउट हो गए।

इससे पहले आपको बता दें कि इस मैच में टॉस डिंडीगुल ड्रेगन के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बना डाले।

सबसे ज्यादा रन रामलिंगम रोहित ने 46 और कप्तान अश्विन ने 42 रन बनाये। जबकि ओपनर हरी निशांत ने 41 रनों की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में रूबी की टीम की तरफ से एमएस संजय ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूबी त्रिची वॉरियर्स ने अच्छी शुरुआत दी और आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर दी। टीम में सबसे अच्छी बल्लेबाजी की अगर बात करें तो सुरेश कुमार 45 और भरत शंकर ने 39 रन बनाये।

वहीं अंतिम में सुरेश कुमार के साथ एमएस संजय थे, जिन्होंने 11 रनों की पारी खेली। तो गेंदबाजी में कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

यह इस सीजन का पहला मुकाबला था और आज दूसरा मैच मदुराई पैंथर और डिंडीगुल ड्रेगन के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा जिसमें अश्विन की टीम वापसी की उम्मीदों के साथ उतरने वाली है।

The post TNPL में अश्विन का खराब प्रदर्शन जारी, पहले ही मैच में करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.