क्रिकेट के मैदान में मौजूदा दौर में फील्डिंग का स्तर बहुत ही ऊंचा हो चुका है। इन दिनों तो ऐसी फील्डिंग नजर आ जाती है कि देखने वाले दांतो तले अंगुली दबा देते हैं। क्रिकेट के खिलाड़ी तो इन दिनों एक से एक हैरतअंगेज कैच करने का माद्दा दिखाते हैं वो चाहे प्लेटफॉर्म कोई भी हो इंटरनेशनल क्रिकेट या घरेलु क्रिकेट।

तमिलनाडू प्रीमियर लीग में दिखा सुपरमैन की तरह कैच
इसी तरह से हाल ही में तमिलनाडू प्रीमियर लीग के इस सीजन का आगाज हुआ। इस सीजन में घरेलु स्तर के कई खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सीजन के पांचवे ही मैच में एक खतरनाक कैच देखने को मिला। इस कैच को देखकर तो इंटरनेशनल क्रिकेट की भी याद आ जाए। ये सुपरमैन कैच लाइका कोवाई किंग्स के खिलाड़ी शाहरूख खान ने लिया।

लाइका कोवाई किंग्स के शाहरूख खान ने पकड़ा खतरनाक कैच
रविवार को टीएनपीएल में आईड्रीम काराईकुदी कालाई और लाइका कोवाई किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में आईड्रीम काराईकुदी कालाई के बल्लेबाज आर श्रीनिवासन ने राजेश कुमार की गेंद पर एक जबरदस्त शॉट खेला।
श्रीनिवासन का ये शॉट एक तरह से तो छक्के के लिए ही जा रहा था लेकिन लॉंग ऑन पर खड़े शाहरूख खान ने हवा में उछलते हुए एक हाथ से सुपरमैन अवतार की तरह कैच कर लिया।
Shahrukh Super Khan! Relive the unbelievable boundary line grab from yesterday's night! #NammaOoruNammaGethu #TNPL2018 #LKKvIKK pic.twitter.com/cSTlzq7UxN
— TNPL (@TNPremierLeague) July 16, 2018
शाहरूख खान ने दिलाई एबी डीविलियर्स की याद
शाहरूख खान ने एक हाथ से काफी ऊंचे हवा में उछलते हुए इस कैच को लेकर देखने वालों को हैरान कर दिया। शाहरूख खान ने एक तरह से अपने इस कैच से इस आईपीएल में आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स के द्वारा लिए गए कैच तक की याद दिला दी।

लाइका कोवाई किंग्स ने जीता मैच
आपको बता दें कि इस मैच में आई ड्रीम काराईकुदी कालाई ने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लाइका कोवाई किंग्स ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और मैच को टाई करवाने में सफलता हासिल की। बाद में सुपरओवर में लाईका कोवाई किंग्स ने मैच को अपने नाम किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो-TNPL में शाहरुख खान ने लिया हैरतअंगेज कैच, दिलाई एबी डीविलियर्स के कैच की याद appeared first on SportzWiki Hindi.