Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

TVS XL 100 का न्‍यू वेरियंट हुआ इन फीचर्स के साथ लांच, कीमत हैं बेहद कम

ऑटो डेस्‍क। भारत में वाहन निर्माता कंपनियां इन दिनों अपने कई वाहनों को लांच कर रही हैं, वही भारत की स्‍वदेशी वाहन कंपनियां भी इस हौड में पीछे नही हैं। हालहीं में भारत की वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने TVS XL 100 के न्‍यू वेरियंट को लांच कर दिया हैं। इस नये वेरियंट को कंपनी ने TVS XL 100 i-Touch Start के नाम से लांच किया हैं। सूत्रों के अनुसार ये गाडी कंपनी की बेस्‍ट सेलर टू-वहीलरो में से एक हैं। कंपनी ने इस टू-व्‍हीलर को काफी कीफायती कीमत में लांच किया हैं जबकि कई अच्‍छे फिचर्स से लैस किया हैं। आईये जानते हैं इसकी अन्‍य खुबियों के बारें में-

बात अगर कीमत की करें तो इस नये टूव्‍हीलर TVS XL 100 i-Touch Start को कंपनी ने 36,109 रुपये की नई दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लांच किया हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसके फिचर्स पर भी काफी ध्‍यान दिया हैं। बात अगर फीचर्स की करें तो TVS XL 100 iTouch Start में कंपनी ने यूएसबी चार्जर के साथ- साथ इलेक्ट्रिक स्टार्टर भी दिया हैं। इसके अलावा इस न्‍यू टूव्‍हीलर को आकर्षक नये कलर में लांच किया हैं। टीवीएस की नयी TVS XL 100 i-Touch Start टूव्‍हीलर हैवी वेरियंट बेस्ड मोपेड हैं। इसको कंपनी ने एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स से लैस किया हैं।

TVS XL 100 iTouch Start में कंपनी ने सामान रखने के लिए अच्‍छा स्‍पेस दिया हैं, दरअसल इसमें पिलियन सीट को हटाकर आप सामान भी रख सकते हैं। इसके अलावा इस टूव्‍हीलर में स्प्लिट सीट सेटअप दिया गया हैं। बात अगर इंजन की करें तो इस मौपेड में 99 सीसी, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया हैं जो 6.5 एनएम का टॉर्क और 4.3 बीएचपी का पावर जेनरेट करता हैं। इसके अलावा इस टूव्‍हीलर में सिंगल स्पीड गियरबॉक्स दिया गया हैं। स्‍पीड की बात करें तो यह मोपेड 60km/h की टॉप स्पीड में दौडेगी और 67kpl का माइलेज दे सकती हैं। बाजार में इसकी टक्‍कर Honda Cliq से होने वाली हैं।



Herald