Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: 27 रनों की पारी खेलने के बाद भी करियर का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना गये सुरेश रैना

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कल रात कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 148 रन ही बनाये। जिसमें कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने कुछ अच्छी पारियां खेली लेकिन बड़ी पारी में सिर्फ कोहली ही तब्दील कर पाए।

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीता था लेकिन पहले बल्लेबाजी के बजाय गेंदबाजी करना ही ठीक समझा और यह निर्णय इनका बिलकुल सही रहा। टीम इंडिया ने खराब शुरुआत की और पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में महज 7 रन पर ही गिर गया था। उसके बाद लगातार कम स्कोर पर विकेट गिरते गए।

सुरेश रैना ने किया निराश और पहली बार हुए इस प्रकार आउट

मिडल ऑर्डर के घातक बल्लेबाज सुरेश रैना जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक बनाया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मौका नहीं मिला तो दूसरे मैच में मौका मिला लेकिन पूरा फायदा नहीं उठा पाए। हालाँकि इन्होंने 27 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन बहुत खराब तरीके से आउट हो गए और ऐसे पहली बार इन्होंने अपना विकेट गंवाया है।

बता दें कि मिडल ऑर्डर और टी-20 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सुरेश रैना जो इस मैच में 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर जोस बटलर के हाथों स्टंप आउट हुए है। इस प्रकार अपने इतने बड़े कैरियर में ये पहली बार स्टंप आउट हुए है। हालांकि रैना ने विराट कोहली के साथ 57 रनों की भागीदारी जरूर की और कुछ हद तक परेशानी से बाहर निकाला।

अब इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच कल अर्थात 8 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाने वाला है। इस मैच में जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम कर देगी।

The post VIDEO: 27 रनों की पारी खेलने के बाद भी करियर का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बना गये सुरेश रैना appeared first on SportzWiki Hindi.