भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ट्रेटब्रिज में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश ने अच्छे शुरुआत के बाद चार विकेट गंवा दिए है.
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टॉ ने पारी की शुरुआत करते हुए इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन टीम इंडिया के चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटक पूरा समीकरण ही बदल डाला.

मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. 23 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट खोकर 116 रन है. जेसन रॉय, जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ और कप्तान इयोन मोर्गन आउट हुए हैं. बेन स्टोक्स 13 और जोस बटलर 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं.
कुलदीप ने 2 ओवर में चटकाए 3 विकेट
इंग्लैंड भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गया. शुरुआत में संभलकर खेलने वाला इंग्लैंड 10 ओवर के बाद लड़खड़ा गया. कुलदीप ने भारत को अपने लगातार दो ओवरों में 3 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. कुलदीप ने पहले 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेसन रॉय को पवेलियन भेजा.
इसके बाद उन्होंने 13वें ओवर में जो रूट और टिककर बल्लेबाजी कर रहे जॉनी बेयरस्टो को आउट किया. रूट और बेयरस्टो दोनों ही कुलदीप की गेंद को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए. रूट जहां सिर्फ 3 रन बना सके वहीं, बेयरस्टो ने 38 रन की पारी खेली.
जॉनी बेयरस्टॉ रह गए हक्का बक्का
बेयरस्टॉ अच्छे शुरुआत के बाद बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी कुलदीप की एक लेग स्पिन को समझने में फंस गए. उन्हें गेंद बिलकुल समझ ही नहीं आई और पगबाधा आउट हो चलते बने.
WATCH – How Kuldeep set up Bairstow हक्का बक्का रह गया इंग्लिश बल्लेबाज https://t.co/ye0amkVAuo
— Anurag singh (@journo_anurag) July 12, 2018
कप्तान ओएन मॉर्गन जल्द पवेलियन लौटे
कुलदीप यादव के लगातार ओवरों में तीन विकेट गिरने के बाद जूझ रही इंग्लैंड की टीम को कप्तान ओएन मॉर्गन से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, मॉर्गन ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।
मॉर्गन को युजवेंद्र चहल ने 20वें ओवर में अपना शिकार बनाया। वह बड़ा शॉट मारने के प्रयास में सुरेश रैना के हाथों लपके गए। मॉर्गन ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।
The post VIDEO: कुलदीप की गेंद का टर्न देखकर, हक्का बक्का रह गया यह इंग्लिश बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.