Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: गेंद के बाद बल्ले से भी फ्लॉप हुए जूनियर तेंदुलकर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पहले इंटरनेशनल मैच में शून्य पर आउट हो गए. अर्जुन इस समय श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं. अर्जुन तेंदुलकर के लिए भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कुछ खास नहीं रहा है. पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टीम को पहला विकेट जरूर दिलाया पर इसके बाद वह कोई और विकेट नहीं हासिल कर पाए.

भारतीय जर्सी में अपना पहला मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने अपना विकेट जीरो रन पर गंवा दिया है. जहां और भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए हैं वहीं अर्जुन तेंदुलकर 11 गेंदों का सामना करके कैच आउट हो गए. उनको पी दुलसन ने पसिन्दु सूरियाबंडारा के हाथों कैच आउट कराया है.

बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने वाले अर्जुन ने गेंदबाजी में अपने दूसरे ही ओवर में अपने करियर का पहला विकेट चटकाया था. कोलंबो के नॉनड्स्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान अनुज रावत ने मैच का पहला ओवर अर्जुन तेंदुलकर को दिया. अपने स्पैल के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद अर्जुन ने श्रीलंका के बल्लेबाज कामिल मिसारा को एलबीडब्लयू आउट किया था .

पहले वनडे मैच में सचिन भी हुए थे शून्य पर आउट

साल 1989 में भारत की तरफ से पहला वनडे खेलने उतरे सचिन तेंदुलकर भी बिना खाता खोले ही मैदान से वापस लौटे थे. पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सचिन ने दो गेंद का सामना किया था. वकार युनूस की गेंद पर वह कैच आउट हुए थे.

बता दें कि पहले यूथ टेस्ट मैच में श्रीलंका की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका यह फैसला भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया और श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 244 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में अथर्व तैद (113) और आयुष बडोनी (नाबाद 185) की धमाकेदार पारी की बदौलत 589 रन बनाए.

The post VIDEO: गेंद के बाद बल्ले से भी फ्लॉप हुए जूनियर तेंदुलकर, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन appeared first on SportzWiki Hindi.