भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत से सीरीज छीन ली। इस तीन मैचों की श्रृंखला में ये जीत के हीरो रहे है जिन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में शतक बनाया। साथ ही भारतीय टीम को जनवरी 2016 के बाद कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज गंवानी पड़ी है। पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जरूर जीता था।

तीसरा और आखिरी मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें भारत ने 8 विकेट गंवाकर 256 रन बनाये थे, लेकिन यह लक्ष्य इंग्लैंड के सामने छोटा पड़ गया। जो रूट ने इस मैच नाबाद रहते हुए 100 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को सीरीज भी जिताई, लेकिन इस दौरान एक ऐसा कार्य भी कर दिया जिसके बाद ये चर्चा में आ गए है।
शतक के बाद गिराया बल्ला
बता दें कि 257 रन बनाने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े इसके बाद दूसरा विकेट 74 रनों के स्कोर पर गिर गया था लेकिन इसके बाद कप्तान इयोन मॉर्गन और जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को 45वें ओवर में ही जीता दिया। लेकिन जैसे ही रूट ने शतक बनाया तो उन्होंने सिंगर की तरह बल्ला छोड़ दिया। जी हाँ, जब सिंगर अपना परफोर्मेंस पूरा करता है तो वह माइक नीचे छोड़ देता है उसी की भांति अपना बल्ला नीचे छोड़ दिया।

स्टुअर्ट ब्रॉड भी कूदे बीच में
इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड भी कूदे पड़े और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “रूट का शर्ट उतारकर मैदान का चक्कर लगाने के बजाए बल्ला गिराना अच्छा लगा हो, तो री-ट्वीट कीजिए। इसमें इन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ की वानखेड़े स्टेडियम शर्ट में लहराने वाली वो तस्वीर भी शेयर की। लेकिन फ्लिंटॉफ का बदला तो गांगुली ने उसी साल ले लिया था जब भारत ने नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीता था।”
वहीं अब विराट कोहली के पास भी जो रूट को करारा जवाब देने का मौका तो है और साथ ही इस बार इनका बल्ला भी पूरा साथ दे रहा है। लेकिन देखने वाली बात यही होगी कि क्या विराट इन्हें करारा जवाब देते है या नहीं।
The post VIDEO: क्या जो रूट की इस शर्मनाक हरकत पर विराट कोहली देंगे करारा जवाब? appeared first on SportzWiki Hindi.