कैरबियन क्रिकेटरों को खेल के सबसे बड़े मनोरंजन करने वालों में से माना जाता है। ये हमेशा हंसी मजाक करते हुए नजर आते है। कई बार आपने भी टीम के खिलाड़ियों को मुख्य रूप से लोकप्रिय गंगनम स्टाइल में डांस करते हुए देखा होगा। टीम में ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और क्रिस गेल सबसे ज्यादा डांस करते हुए देखे गए है।

हाल ही में टीम के दिग्गज ऑल राउंडर कीरोन पोलार्ड के सामने ड्वेन ब्रावो चिढ़ाते हुए नजर आये है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ब्रावो और पोलार्ड हमेशा एक अच्छे दोस्त रहे है और पिछले कई सालों से एकसाथ खेलते आये है।
गौरतलब हो कि इन दिनों ग्लोबल टी-20 कनाडा का पहला संस्करण है और 28 जून से 15 जुलाई 2018 तक खेला जाने वाला है जिसमें एक घटना देखने को मिली है। कीरोन पोलार्ड जो टोरंटो नेशनल टीम की तरफ से खेल रहे है जबकि ड्वेन ब्रावो विनीपेग हॉक्स के कप्तान है।

कब घटी यह घटना
टूर्नामेंट के 7 वें गेम में, विनीपेग हॉक्स ने टोरंटो नेशनल का सामना किया। पहली पारी में, उन्होंने छह विकेटों के नुकसान पर कुल 164 रन बनाए।
डीजे ब्रावो ने 31 गेंदों पर 41 रन बनाकर पारी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शामिल रहे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए, टीम ने काफी खराब शुरुआत दी और लगातार विकेट गिरते रहे।
इसके बाद टोरंटो की हार निश्चित दिख रही थी लेकिन फिर भी कीरोन पोलार्ड पर उम्मीद जताई जा रही थी कि अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। बल्लेबाजी करते हुए इन्होंने 25 रन तो बनाये लेकिन इतने भी ज्यादा नहीं बनाये कि टीम को जीत मिल जाए।
25 रन पर गेंदबाज एडवर्ड ने फील्डर वेबस्टर के हाथों इन्हें आउट करा दिया और जीत की आशा भी छीन ली। लेकिन इसके बाद विनीपेग हॉक्स के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने अपने साथी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को चिढ़ाना शुरू कर दिया। अप खुद दिए गए वीडियो में देख सकते है।
The post VIDEO: कीरोन पोलार्ड के आउट होने के बाद डांस करके चिढ़ाने लगे ड्वेन ब्रावो और फिर ये हुआ appeared first on SportzWiki Hindi.