Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: सुनील छेत्री ने दिया फुटबाल फैन्स को चैलेन्ज, बुमराह और पठान ने किया एक्सेप्ट

सुनील छेत्री

रूस में चल रहे फीफा विश्वकप 2018 का क्रेज़ दुनिया भर में देखने को मिल रहा है. फुटबॉल फैन्स इस टूर्नामेंट को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं. इस बार भारत में भी फीफा को लेकर हर ओर चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फैन्स अपनी चहेती टीम को सपोर्ट कर रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि इस बार कई उलटफेर देखने को मिला. खिताब की दावेदार मानी जा रही कई प्रमुख टीमों का सफ़र इस टूर्नामेंट से समाप्त हो गया है. महज एक हफ्ते बाद इस बात का ऐलान हो जाएगा कि इस बार की विजेता टीम कौन सी है.

भारत में फुटबाल की जिस तरह से चर्चा होने लगी है उम्मीद है कि आगामी विश्वकप तक भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शिरकत करती दिखेगी.

भारत में सोशल मीडिया से लेकर चौराहों तक अगर फ़ुटबॉल के चर्चें हो रहे हैं तो इसका क्रेडिट भारतीय फ़ुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को जाता है. अभी छेत्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छेत्री एक चैलेन्ज दे रहे हैं जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.

दरअसल, छेत्री ने ‘बैग द बॉल’ चैलेन्ज कर एक वीडियो बनाया है. जिसमें वो फ़ुटबाल से खेलते हुए हेडर के थ्रू बॉल को बैग में डाल कर रहे हैं. इसके बाद छेत्री ऐसा कर दिखाने का चैलेन्ज दे रहे हैं .

फैन्स इस चैलेन्ज को एक्सेप्ट कर वीडियो बना सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेटर भी इसमें शिरकत कर रहे हैं.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पूर्व तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान ने ‘बैग द बॉल’ चैलेन्ज एक्सेप्ट कर वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें, हाल ही में समाप्त इंटरकॉन्टिनेंटल कप के पहले पहले मैच में ताइवान के खिलाफ जब दर्शक मैदान पर बेहद कम थे तो छेत्री उदास हो गए थे और उन्होंने इसी उदासी में भावुक होकर अगले दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने हाथ जोड़ते हुए दर्शकों से अपील की थी कि वो मैदान पर आएं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अच्छी खासी तवज्जो मिली थी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर कई दिग्गजों ने छेत्री का समर्थन किया था. छेत्री की अपील के बाद केन्या के खिलाफ अगले मैच में स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था.

इस मैच में भी भारत ने जीत हासिल की थी और मैच खत्म होने के बाद छेत्री ने पूरी टीम के साथ मैदान का चक्कर लगाया था और हाथ जोड़कर इस शानदार समर्थन के लिए दर्शकों का धन्यवाद दिया था. इस दौरान भी छेत्री काफी भावुक हो गए थे.

The post VIDEO: सुनील छेत्री ने दिया फुटबाल फैन्स को चैलेन्ज, बुमराह और पठान ने किया एक्सेप्ट appeared first on SportzWiki Hindi.