इंटरनेट डेस्क:इन दिनों चीन की सभी बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने कुछ नए स्मार्टफोन लांच किए है। वीवो ने अपना एक नया स्मार्टफोन चुपचाप Z10 को भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन को कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, और तमिलनाडु में ऑफलाइन स्टोर में बिक्री के लिए भी उपलब्ध करवाया गया है। आज हम आप को इस फोन के फीचर के बारे में बताएंगे। इस फोन में आपको ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है और इस फोन में 6 इंच का एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है।
ये फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर काम करेगा और इस फोन में 4 जीबी रैम उपलब्ध करवाई गई है। इस फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल और इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में आपको 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर की सुविधा मिलेगी। इस फोन में सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल कैमरा मूनलाइट ग्लो टेक्नॉलजी के साथ दिया गया है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस फोन की कीमत लगभग 22,000 रूपए रखी है।
इस फोन कोे लांच करने से पहले कल विवो ने चीन में अपना एक नया स्मार्टफोन लांच किया था। वीवो ने अपना एक नए स्मार्टफोन Z1i को चीन में लांच कर दिया है और इस फोन को जल्द ही भारत में लांच करने की तैयार कर ली गई है। इस फोन को लांच करने से पहले विवो ने Z10 को भारतीय बाजार में उतारा है। अगर आप Z1i के फीचर्स के बारे में पता करना चाहती है हम आपको बता रहे हैं। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम और 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की कीमत लगभग 20,000 रूपए के लगभग बताई जा रही है। अचानक Z10 स्मार्टफोन को लांच करने का कारण ये फोन भी हो सकता है।
Herald