Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Vivo ने लांच किया ये दमदार स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स 

इंटरनेट डेस्क:इन दिनों चीन की सभी बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लांच करने में लगी हुई है। चीन की विवो,ओप्पो और शाओमी के स्मार्टफोन को भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। चीन ने भारत में किसी फोन को लांच करने से पहले अपने देश में उस फोन को लांच करके भारतीय लोगों के मन में उस फोन को लेने का एक उत्सााह पैदा कर देती है। चीन स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपना एक नए स्मार्टफोन Z1i को चीन में लांच कर दिया है।कंपनी ने इस फोन में कुछ खास फीचर्स के साथ इस लांच किया है।

आज हम आपको इस फोन से जुड़ी प्रत्येक जानकारी आपको बताने जा रहे हैं। इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन 4 जीबी रैम और 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का एंड्रॉयड 8.1 ओरियो है और ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड दिया गया है। इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा मिलेगा जो 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर के साथ दिया गया है। इस फोन को एलईडी फ्लैश के साथ उतारा है। इस फोन की कीमत लगभग 20,000 रूपए के लगभग बताई जा रही है। इस फोन को भारत में कब तक लांच किया जाएगा इसके बारे में हमोर पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

लेकिन खबरों के अनुसार इस माह में इस फोन को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन से जुड़ी अधिक जानकारी आप इस कंपनी की साइट पर जाकर पता सकते हैं। कुछ दिनों पहले विवो ने दो स्मार्टफोन Vivo nex s और Vivo Nex a को लांच किया था। विवो ने पिछले दिनों ही vivo y83 और vivo x21 जैसे शानदार फोन लांच कर चुकी है। भारत में इन फोनों के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। चीन के सभी फोन के लिए भारतीय बाजार सबसे अच्छा साबित होता है। चीन के फोन को खरीदने वाला भारत सबसे बड़ा देश है।



Herald