Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Volvo की ये सबसे सस्ती SUV भारत में हुई लांच, इन कारों से हैं मुकाबला

ऑटो डेस्‍क। भारत में वाहनों की बढती बिक्री को देखते हुए स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी वोल्‍वो ने Volvo ने अपनी नई एसयूवी कार को लांच कर दिया हैं। वोल्‍वो कंपनी ने अपनी ये कार वोल्वो XC40 के नाम से लांच की हैं। वोल्‍वो ने भारत में अपनी अब तक की सबसे सस्‍ती एसयूवी को लांच किया हैं। कंपनी ने इसे 39.90 लाख रुपए की इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ भारत में पेश किया हैं। सूत्रों के अनुसार इस कार बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। वोल्‍वो की इस शानदार कार को सिंगल वेरिएंट R-Design ट्रिम के साथ बेचा जा सकता हैं। कंपनी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वोल्‍वो द्वारा लांच की गई ये छोटी SUV हैं। कंपनी ने इसे बेहतरीन डिजाइन लैंगवेज में तैयार किया हैं।

सूत्रों के अनुसार वोल्‍वो कंपनी ने अपनी इस कार की कीमते अपनी अन्‍य गाडीयों की तुलना में कम रखी हैं। अगर आप इस कार को अभी बुक करवाते हैं तो आप काफी फायदें में रहेंगें। इस कार में कंपनी ने कमाल का एक्सटीरियर दिया हैं। इस एसयूवी कार में कंपनी ने एलईडी डीआरएल, डिस्टिंक्टिव ब्लैक फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड हेडलैंप शामिल किये हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमे शानदार और बोल्‍ड लूक दिया हैं। वोल्‍वो की इस कार को डोर इंसर्ट्स, ब्लैक अपहोल्सट्री और लावा कार्पेटिंग से लैस किया गया हैं।

अन्‍य फिचर्स की बात करें तो इस कार में कंपनी ने लेदर स्टीचिंग के साथ थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, पैनोरमिक सनरूफ और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फिचर्स को शामिल किया हैं। इसके अलावा सेफ्टी फिचर्स में इस कार में पायलट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, आठ एयरबैग, एमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ESP जैसे फिचर्स दिये गये हैं। इस कार का मुकाबला भारत में ऑडी Q3, मर्सिडीज-बेंज GLA और BMW X1 से होगा। अब देखना ये हैं कि भारत में इसे कैसा रेस्‍पांस मिलता हैं।



Herald