भारतीय क्रिकेट टीम जहां इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर काउंटी क्रिकेट में एक भारतीय तेज गेंदबाज ने एक ही मैच में 10 विकेट लेकर हलचल पैदा कर दी है. विदर्भ के तेज गेंदबाज श्रीकांत वॉ भारतीय टीम के जबरदस्त गेंदबाज रहे इरफ़ान पठान से काफी मिलते झुलते हैं. दोनों के बीच में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और चोटिल होने तक में समानता दिखती है. हालांकि इरफ़ान पठान जहां भारत के स्टार गेंदबाज बने तो वहीं श्रीकांत भारतीय टीम में जगह नही बना पाए.
साल 2003-4 में श्रीकांत ने अंडर-19 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ दस विकेट लेने से केवल एक ही विकेट से चूक गए थे और उन्हें सिर्फ 9 विकेट पर ही संतोष करना पड़ा था. मगर इस बार इंग्लैंड में श्रीकांत ने आखिर 10 विकेट लेने का कारनामा कर ही दिखाया.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की प्रीमियर डिविजन लीग में लिए 10 विकेट

अंडर-19 के मैच में 10 विकेट लेने से चूकने वाले श्रीकांत वॉ ने इंग्लैंड में अपना सपना पूरा किया. इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड की प्रीमियर डिविजन लीग में वॉ ने स्टोक्स्ले क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए शनिवार को नॉर्थशायर एंड साउथ डरहम क्रिकेट लीग के एक लीग मैच में मिडिलब्रो के सभी दस विकेट अपने नाम कर लिए. श्रीकांत के असाधारण प्रदर्शन के दमपर क्लब स्टोक्स्ले को मिडिलब्रो क्रिकेट क्लब पर रिकॉर्ड 135 रनों की जीत मिली.
विकेट लेने के अलावा महत्वपूर्ण पारी भी खेली
श्रीकांत वॉ ने अपने क्रिकेट करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन करते दस विकेट लेने के अलावा 28 गेंदों पर 41 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल हैं.

श्रीकांत वॉ के एक साथी खिलाड़ी ने कहा
”मैने पहली बार किसी पारी में एक ही खिलाड़ी को 10 विकेट लेते देखा है. वह पहली ही गेंद से काफी तेज, स्विंग गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने तीन ओवर में सात विकेट ले लिए. मैं दूसरी स्लिप पर खड़ा उसके स्पेल की हर गेंद को ध्यान से देख रहा था और इस बात से खुश था कि मैं स्लिप पर खड़ा हूं और बल्लेबाजी करने वाली टीम में नहीं खेल रहा हूं.”
श्री कांत को बधाई देते हुए कहा
”श्रीकांत को बधाई. वह वाकई इसके हक़दार हैं. मैने पहली बार किसी पारी में एक खिलाड़ी को 10 विकेट लेते देखा है. वह एक जबरदस्त गेंदबाज हैं.”
The post W W W W के साथ भारतीय गेंदबाज श्रीकांत ने इंग्लैंड में एक ही मैच में 10 विकेट लेकर मचाया हलचल appeared first on SportzWiki Hindi.