बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशनल प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करती जा रही और लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड ना रही है। टीम ने पहले भारत को एशिया कप के फाइनल में हराया और अब महिला क्रिकेट विश्व कप के क्वालीफायर मुकाबलों में भी जबदरस्त प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। साथ ही टीम ने इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ 3-मैचों की श्रृंखला में मेजबानों को 2-1 से पराजित किया।

इसके बाद अब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के क्वालीफायर मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन हुई नजर आ रही है और खेले गए सभी तीनों मैचों में जीत हासिल की है और एक मैच में तो बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है।
इन्होंने पहला मैच पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेला और आसानी से 31 गेंदें शेष रखते हुए जीत लिया। जबकि नीदरलैंड के खिलाफ टीम ने महज 42 रनों ऑल आउट करते हुए मुकाबले को 7 विकेट से और 7.5 ओवरों में हासिल कर दिया।

इसके बाद अब इन्होंने अपने तीसरे मैच में फिर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जी हां, इस बार यह मैच टीम ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला जिसमें गेंदबाजों ने पूरी टीम को महज 39 रनों पर ऑल आउट करते हुए दो विकेट गंवाकर 6.5 ओवरों में हासिल कर दिया।
संयुक्त अरब अमीरात महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ इनके गेंदबाजों ने एक ऐसा अजीब कारनामा किया है जिसे शायद कभी पुरुष टीम के खिलाड़ी भी नहीं कर पाए है और ऐसा करना भी बहुत मुश्किल होता है। हुआ यह कि बांग्लादेश महिला टीम के गेंदबाजों ने काफी जबरदस्त और घातक गेंदबाजी करते हुए बिना कोई रन दिए संयुक्त अरब अमीरात के छह विकेट चटका दिए और इतिहास रच दिया। यह महिला क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है कि बिना किसी रन पर 6 विकेट आउट हो गए।
साथ ही फाहिमा खातून ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक बनाई और पहली बांग्लादेशी महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गयी जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक बनाई हो। मैच में फाहिमा ने चार ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट लिए जिसमें में यह एक हैट्रिक भी शामिल थी।
The post W W W W W W के साथ बांग्लादेश महिला टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सामने वाली टीम नहीं बना सकी कोई रन appeared first on SportzWiki Hindi.