नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज की धरती पर महिला टी-20 विश्व कप खेला जाना है. इस महिला टी-20 विश्व कप से पहले इनदिनों क्वालीफायर मैच खेले जा रहे है.
आपकों बता दें, महिला टी-20 विश्वकप 2018 का एक क्वालीफायर मैच मंगलवार को बांग्लादेश की टीम और युएई की टीम के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम की एक महिला गेंदबाज ने हैट्रिक लेने का शानदार कारनामा अपने नाम किया है.
बांग्लादेश की फातिमा खातून ने ली हैट्रिक

आपकों बता दें, कि इस मैच में इतिहास रचते हुए बांग्लादेश टीम की महिला स्पिन गेंदबाज फातिमा खातून ने हैट्रिक ले डाली है. आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस बांग्लादेश की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए युएई की टीम बांग्लादेश टीम की महिला स्पिन गेंदबाज फातिमा खातून की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और युएई की पूरी टीम 16.2 ओवर में मात्र 39 रन बनाकर आउट हो गई.
बांग्लादेश की फातिमा खातून ने 12.4, 12.5 और 12.6 ओवर की गेंद में युएई के तीन बल्लेबाजों को लगातार आउट कर दिया. दो बल्लेबाजों को जहां फातिमा ने कैच आउट करवाया. वही एक बल्लेबाज को फातिमा ने एलपीडब्लू आउट करवाया.
युएई के लिए सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 18 रन की पारी ईशा रोहित ओझा ने खेली. वही बांग्लादेश के लिए फातिमा खातून ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.
बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीत मैच

युएई की महिला टीम ने बांग्लादेश के सामने 40 रन का एक मामूली सा लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य को बांग्लादेश की महिला टीम ने 6.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों पर 21 रन बनाये.
आईसीसी ने वीडियो पोस्ट कर हैट्रिक की दी जानकारी
HAT-TRICK AT #WT20Q!
@BCBtigers‘ Fahima Khatun enforces a UAE collapse!
#UAEvBAN pic.twitter.com/5Rp1nKkLZd
— ICC (@ICC) July 10, 2018
The post वीडियो : W W W के साथ इस महिला गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाई खलबली, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.

