वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच होने वाले दुसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्ट इंडीज को बड़ा झटका लगा है. पिछले मैच के हीरो केमार रोच चोट की वजह से दुसरे टेस्ट से बाहर हो गए है. आप को बता दे कि पहले टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज ने आसानी से बांग्लादेश को हरा दिया था. इस मैच में रोच ने सिर्फ 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे.
बना डाला था ये रिकॉर्ड
इस मैच में रोच ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला था. विंडीज के केमार रोच ने करीब 116 साल पुराना इतिहास दोहराते हुए 12 गेंदों के भीतर पांच बांग्लादेशी बल्लेबाजों को आउट कर उसकी बल्लेबाजी की हवा निकाल दी. साल 1902 में मोंटी नोबल ने 12 गेंदों के भीतर पांच विकेट चटका डाले थे. इसके बाद जैक कैलिस ने साल 2002 में अपनी जमीं पर एक स्पेल में 12 गेंदों के भीतर बांग्लादेश के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
जोसेफ को मिला मौका

रोच के चोटिल होने की वजह से टीम में उनकी जगह युवा तेज़ गेंदबाज़ जोसफ को शामिल किया है.आप को बता दे कि न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ सीरीज के दौरान जोसफ चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वो 7 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर रहें है.
हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में उन्होंने 53 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे. इस दौरान उन्होंने लिप्टन दास, मोमिनुल हक, नज़मुल हुसैन और शाकिब अल हसन का विकेट हासिल था.
वह मई में एंटीगुआ में टी -20 प्रतियोगिता का भी हिस्सा थे। उन्होंने अब तक छह टेस्ट खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. आने वाले मैच में भी वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करना चाहेगी.
वेस्ट इंडीज दुसरे टेस्ट के लिए टीम
जेसन होल्डर (कैप्टन), देवेंद्र बिशू, क्रिग ब्रैथवेट, रोस्टन चेस, मिगुएल कमिन्स, शेन डोविच, शैनन गेब्रियल, शिमोन हेटमीर, अल्ज़री जोसेफ, शाई होप, केमो पॉल, कियरन पॉवेल, डेवन स्मिथ.
The post WIvsBAN: 12 गेंदों में 5 विकेट लेने वाले केमर रोच चोटिल होकर दुसरे टेस्ट से बाहर, युवा खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.