स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम को 2018 महिला हॉकी विश्व कप के नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए एक ड्रॉ की जरूरत थी। भारत ने अमेरिका के खिलाफ 1 गोल से पिछड़ने के बाद शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच 1-1 से ड्रा किया। इस ड्रा मैच में साथ भारत ने अगले राउंड में पहुँच कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बनाये रखा वहीं अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, चार पूलों की शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है वहीँ दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें बाकी बचे हुए अन्य चार स्थानों के लिए आमने सामने होगी।
मैच के दौरान ऐसा क्या हुआ की विराट और धवन करने लगे डांस, देखिए वीडियो
पूल बी के इस मैच में अमेरिका ने 11वें मिनट में मार्गोस पाओलीनो के गोल से बढ़त बनाई लेकिन भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने 31वें मिनट में भारत के लिए गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। भारत को मैच के सांतवे मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला था लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। इसके बाद अमेरिका ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जल्दी ही पहला गोल कर दिया।
टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दे रहा है ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी
हाफ टाइम के बाद रानी रामपाल ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर के स्कोर बराबरी पर ला दिया। चौथे क्वार्टर ने दोनों टीमों ने गोल करने की बहुत कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी और मैच 1-1 के साथ ड्रा पर समाप्त हो गया।
भारत ने 21 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच को 1-1 से ड्रॉ कराने में सफलता मिली थी हालाँकि उसे आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
टेस्ट सीरीज से पहले इस खिलाड़ी ने की भारत की हार की भविष्यवाणी
Herald