स्पोर्टस डेस्क। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेंमेंट यानि की WWE में कुश्ती के ऐसे महानायक एक-दूसरे को पटखनी देते नजर आते हैं जिनसे मुकाबला हर इंसान के लिए संभव नही हैं। ये सभी खिलाडी अपने आप में चैंपियन हैं जो अपनी अद्वितीय शक्ति के बूते एक-दूसरे को कडी टक्कर देते हैं। अधिकांशत: WWE चैंपियनशिपस में इन रेसलर्स को काफी गंभीर चोटे आती हैं मगर ये खिलाडी फिर भी रिंग में अपनी ताकत आजमाते दिखाई देते हैं। हालहीं में आई खबरों के अनुसार WWE के पूर्व चैंपियन ब्रे वायट को एक भीषण कार दुर्घटना में काफी गंभीर चोटे आई हैं। ये जानकारी खुद WWE द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की गई हैं। जानकारी के मुताबिक WWE खिलाडी ब्रे वायट की कार का ये एक्सीडेंट शुक्रवार को हुआ था। गौरतलब हैं कि ब्रे वायट का जल्द ही रॉ के लाइव इवेंट्स में मैच था जो उनके एक्सीडेंट की वजह से स्थगित करना पडा और इसके अलावा इस एक्सीडेंट के चलते वे रॉ के एक अन्य एपिसोड में भी भाग नही ले पायें।
WWE की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट से पहले ब्रे वायट एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे, दरअसल वे रॉ के एक लाइव इवेंट भाग लेने के लिए जा रहे थे। एयरपोर्ट की तरफ जाते समय ब्रे वायट की कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उन्हें गहरी चोटे आई हैं और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक ब्रे वायट को एक्सीडेंट के बाद टैम्पा के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें उपचार के बाद छूटटी मिल गई हैं।
WWE की आधिकारिक वेबसाइट ने इस खिलाडी के आगामी मैचो को लेकर साफ सूचना दी हैं कि ये लाइव इवेंट्स और रॉ में अब कुछ दिन नही खेल पायेंगें। इसके अलावा ब्रे वायट ने एक्सीडेंट के बाद मीडिया से कहा हैं कि उन्हें कुछ नही होगा और वे मर नही सकते हैं। अगर बात ब्रे वायट के निजी जीवन की करें तो ये अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के खिलाडी हैं और उनका असली नाम विंडहैम लॉरेंस रोटुंडा है। इन सबके बीच ब्रे वायट के प्रशंसको को रिंग में उनकी शानदार एंट्री का इंतजार रहेगा, अब देखना ये हैं कि वे कब तक रिंग में अपनी वापसी दर्ज करवाते हैं।
Herald