खेल डेस्क। डब्ल्यूडब्ल्यूएई खेल को भला आज कौन नहीं जानता होगा। इस खेल ने दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। पैसों और ग्लैमर दोनों ही मामलों में इस खेल को विशेष रूप से जाना जाता है। जॉन सीना, अंडरटेकर और ट्रिपल एच जैसी पहलवानों ने अपने खेल के दम पर करोड़ों प्रशंसक बनाए हैं।
इस मामले में महिला पहलवान भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में अपनी अदाओं से करोड़ों प्रशसंक बनाए हैं। उनकी खूबसूरती के आगे प्रशंसक खुद ही उनकी ओर खींचते दिखाई पड़ते हैं।
आज हम आपकों डब्ल्यूडब्ल्यूई की उन पांच महिला रेसलरों के बारे में बनाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी ताकत के साथ ही खूबसूरती का जलवा इस खेल में दिखाया है:
नताल्या निडहार्ट (नताल्या)
अमेरिकन-कनाडाई महिला रेसलर नताल्या निडहार्ट का रेसलिंग परिवार से संबंध रहा है। साल 1982 में जन्मीं इस 35 वर्षीय रेसलर का डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में नाम नताल्या है। तीसरी पीढ़ी की पहली महिला रेसलर नताल्या निडहार्ट ने रिंग में अपनी ताकत के साथ ही खूबसूरती के जलवे भी बिखेेरे हैं।
बेले (पामेला रोस मार्टिनेज)
अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर बेले ने अपनी लम्बाई और खूबसूरती से डब्ल्यूडब्ल्यूई में विशेष पहचान बनाई। 15 जून 1989 जन्र्मी बेले का असली नाम पामेला रोस मार्टिनेज है। बेले एनएक्सटी महिला चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं।
निक्की बेल्ला (स्टेफनी निकल गार्सिया-कोलैस)
अमेरिका की महिला रेसलर निक्की बेल्ला इस खेल के साथ ही एक्ट्रेस और मॉडलिंग में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 34 वर्षीय निक्की का वास्तविक नाम स्टेफनी निकल गार्सिया-कोलैस है।
इस महिला रेसलर ने मशहूर पुरुष रेसलर जॉन सीना को डेट किया था। निक्की की बहन ब्रेइ बेल्ला भी इसी खेल से जुड़ी हुई हैं। दोनों बहनों की जोड़ी को द बेल्ला ट्विइंस के रूप में पहचान मिली हुई है।
पेज (सराया-जेड बेविस)
इंग्लैंड की सराया-जेड बेविस की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय महिला रेसलर्स में होती है। डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में वह पेज के नाम से जानी जाती है। रिंग में खतरनाक फाइटर के रूप में दिखने वाली सराया-जेड बेविस अपनी खूबसूरती और हॉट अदाओं के कारण भी लोकप्रिय हैं।
लीटा (ऐमी डुमस)
डब्ल्यूडब्ल्यूई की दुनिया से दूर हो चुकी ऐमी डुमस का नाम इस खेल में सबसे पुराने रेसलरों में जुड़ा है। लीटा के नाम से उतरने वाली इस रेसलर ने साल 2000 से 2006 तक डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में अपना जलवा दिखाया है।