स्पोर्टस डेस्क। कुश्ती के दिवानों में WWE यानि की वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेंमेंट का क्रेज काफी बढ चुका हैं। इन खेलों में ना सिर्फ अपना दमखम दिखाते रेसलर बल्कि एक दूसरे को पटखनी देते रेसलर्स को देखकर मजा लेने का अपना अलग ही उत्साह होता हैं। आपने WWE की रिंग में कई महाबलियों को एक दूसरे को चुनौति देते या फिर रेसलिंग करते देखा होगा मगर क्या आप जानते हैं की इनमें से कुछ रेसलर बेहद खूबसूरत महिला रेसलर्स से शादी भी कर चुके हैं। महिला रेसलिंग चैपिंयनशिपस में इन पुरूष रेसलर्स की बीवियां किसी भी खिलाडी को एक झटके में धराशायी कर सकती हैं। इन महिला रेसलर्स ने कई चैपिंयनशिपस अपने नाम की हैं और आज कई बडे मुकामों पर पहुंच चुकी हैं। इन हॉट महिला रेसलर्स की फैन फोलोविंग इनके पत्तियों से भी काफी अच्छी हैं और आज भी जब ये रिंग में उतरती हैं तो इनके मैच को काफी पसंद किया जाता हैं। आईये हम आपको बताते हैं इन महिला रेसलर्स और इनके पत्तियों के बारें में.....
अंडरटेकर और माशेल:
WWE में सबसे खतरनाक और रेसलमेनिया के किंग माने जाने वाले रेसलर अंडरटेकर की पत्नी माशेल भी एक महिला रेसलर हैं। इन दोनो ने वर्ष 2010 में एक-दूसरे से शादी की थी। माशेल खतरनाक अंडरटेकर से पूरे 15 साल छोटी हैं और आज रेसलिंग की दूनियां से दूरियां बना चुकी हैं मगर जब-जब इन्होनें WWE रिंग में एंट्री की हैं वहां महिला रेसलर्स में सन्नाटा छा जाता हैं।
ब्रॉक लेसनर और सेबल:
WWE रिंग में अपने खतरनाक दांव से बडे-बडे रेसलर्स को चित्त करने वाले ब्रॉक लेसनर ने वर्ष 2006 में महिला रेसलर सेबल से शादी की थी। कुश्ती के इन खेलों में ये दोनो ही अपने प्रतिद्वंद्वियों में अपनी स्किलस की चलते काफी पॉपुलर रहें हैं और इन दोनो ने कई बार बडी-बडी चैम्पियनशिपस अपने नाम की हैं।
सीएम पंक और एजे ली:
WWE के पुरूष रेसलर सीएम पंक ने वर्ष 2014 में महिला रेसलर एजे ली से शादी की थी। फीमेल रेसलर एजे ली काफी खूबसूरत हैं और महिला कई महिला चैपिंयनशिपस को अपने नाम कर चुकी हैं, वहीं सीएम पंक भी एक शक्तिशाली रेसलर हैं।
जॉन सीना और निकी बेला:
WWE यूनिवर्स में जॉन सीना की सबसे ज्यादा फैन फोलोविंग मानी जाती हैं। जॉन सीना जितने ज्यादा डेशिंग लूक में रहते हैं उतनी ही खूबसूरत उनकी पार्टनर निकी बेला हैं। ये दोनो कई बार WWE रिंग में एक साथ दिखाई दे चुके हैं। ये WWE यूनिवर्स के खूबसूरत जोडो में से एक हैं। निकी बेला ज्यादातर अपनी बहन के साथ टैग टीम मैचों को खेलती नजर आई हैं वहीं जॉन सीना की तरह ये भी WWE चैम्पियन रह चुकी हैं।
ट्रिपल एच और स्टेफनी:
WWE यूनिवर्स में एक समय ट्रिपल एच एक रेसलर के रूप में खूब नाम कमा चुके हैं वहीं कई चैपिंयनशिपस भी अपने नाम कर चुके हैं मगर क्या आप जानते हैं इनकी पत्नी स्टेफनी भी एक महिला रेसलर रह चुकी हैं। जीहां स्टेफनी भी एक महिला रेसलिंग चैपिंयन हैं जो WWE के सीईओ विंसी मैकमहोन की बेटी हैं। स्टेफनी जितनी खूबसूरत हैं उतने ही खतरनाक अंदाज से ये महिला रेसलर्स को पटखनी देती हैं।
Herald