पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही वन डे सीरीज में आज आखिरी मैच खेला गया. इस मैच में जहाँ पकिस्तान की कोशिश सीरीज में क्लीन स्वीप करने की थी. वही ज़िम्बाब्वे इस सीरीज में अपना सम्मान बचाने की कोशिश कर रहा था.पाकिस्तान ने इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
पकिस्तान ने दिखाया दम

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पकिस्तान की टीम ने एक बार फिर से दम दिखाया. पहले विकेट के लिए फखर और इमाम ने 168 रन की साझेदारी की. इस दौरान फखर 84 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बाबर आज़म और इमाम ने टीम को संभाला. इस दौरान इमाम ने अपना तीसरा शतक पूरा किया.
उन्होंने 110 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद बाबर आजम ने टीम को आगे बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने टीम में एंकर की भूमिका अदा की. इस दौरान उन्होंने ने भी शतक लगाया.
उन्होंने 106 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद मालिक और आसिफ ने टीम के स्कोर को आगे बढाया. दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर 364 रन तक पहुँचाया.
ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ हुए फेल
365 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ आज भी कुछ ख़ास नही कर सके. टीम को पहला झटका सिर्फ 66 रन पर लगा,जब तिनाशे कामुनहुकांवे सिर्फ 34 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद हैमिलटन मसाकादज़ा भी 34 रन बना के आउट हो गए. दो गिरने के बाद प्रिंस मासवउर और रयान मुर्राय ने पारी को संभाला। इस दौरान दोनों ने 78 रन की साझेदारी की. खतरनाक होती इस साझेदारी को हसन ने तोड़ा।
उन्होंने प्रिंस को 39 रन पर वापस भेजा। उनके आउट होने केबाद रेयान भी ज्यादा देर पिच पर नही टिक सके और सिर्फ 47 रन बना सके. उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी टीम सिर्फ 233 रन ही बना सकी.
The post ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को 131 रनों से हराने के साथ ही पाकिस्तान ने किया मेहमान टीम का सूपड़ा साफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.