Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ZIMvsPAK: इमाम उल हक के तूफानी शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 201 रनों से दिया करारी शिकस्त

Pakistan beat Zimbabwe by 74 runs

पाकिस्तान और जिम्बाम्वे की टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 13 जुलाई शुक्रवार को बुलवायो क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया.

इस पहले वनडे मैच को पाकिस्तान की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जो 201 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है और इस मैच को जीतने के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है.

पाकिस्तान ने खड़ा किया था 308 रन का विशाल स्कोर 

Pakistan beat Australia by 45 runs

आपको बता दें, कि इस मैच का टॉस जिम्बाम्वे की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

पाकिस्तान के लिए ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक ने शानदार 134 गेंदों पर 128 रन का शतक लगाया. उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 बेहतरीन चौके लगाये.

वही टीम के लिए दुसरे ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने भी 70 गेंदों पर 60  रन का अच्छा योगदान दिया. वही अंत के ओवरों में आसिफ अली ने पाकिस्तान के टीम के लिए विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 46 रन बनाये. जिम्बाम्वे के लिए डोनाल्ड त्रिपानों और टेंडई चतारा ने 2-2 विकेट हासिल किये.

जिम्बाम्वे महज 107 रन पर हुई आल आउट 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाम्वे की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई. जिंबाब्वे की पूरी टीम पाकिस्तानी गेंदबाजो के आगे 35 ओवर में महज 107  रन पर ऑल आउट हो गई. जिम्बाम्वे के लिए सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी विकेटकीपर बल्लेबाज रयान मुरे ने खेली. 

वही पाकिस्तान की टीम के लिए शादाब खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 9 ओवर में मात्र 32 रन देकर चार विकेट हासिल किये है. पाकिस्तान के ली फहीम अशरफ और उस्मान खान ने भी 2-2 विकेट हासिल किये. वही मोहम्मद आमिर और हसन अली को 1-1 विकेट हासिल हुआ. इस पांच मैचों की वनडे सीरीज का अब दूसरा मैच 16 जुलाई सोमवार को खेला जायेगा.

The post ZIMvsPAK: इमाम उल हक के तूफानी शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 201 रनों से दिया करारी शिकस्त appeared first on SportzWiki Hindi.