किसी भी खिलाड़ी के लिए विपक्षी टीम के 10 विकेट लेना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. ऐसा कारनामा आज तक इंग्लैंड के गेंदबाज जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ही कर पाये है. आज हम आपकों एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले है. जिसने बिना कोई रन दिये 10 विकेट हासिल किये है.
आकाश चौधरी ने हासिल किये है एक पारी में 10 विकेट

राजस्थान के 15 वर्षीय गेंदबाज आकाश चौधरी उस समय सुर्खियों में आ गये थे. जब उन्होंने नवंबर 2017 में जयपुर के एक स्थानीय टी-20 मैच में बिना कोई रन दिए सभी 10 विकेट हासिल कर लिए थे.
फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश चौधरी ने स्थानीय भंवर लाल टी-20 मैच में अपनी दिशा क्रिकेट आकादमी के लिए खेलते हुए पर्ल अकादमी टीम के खिलाफ कुल 10 विकेट हासिल किये थे.
चार ओवर में बिना कोई रन दिए लिए थे 10 विकेट
पर्ल आकादमी की टीम को इस मैच में 156 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह आकाश चौधरी की गेंदों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आये और मात्र 36 रन पर ही आउट हो गये थे.
इस मैच में आकाश चौधरी ने ऐसे आँकड़े प्राप्त किये थे, कि जिसे देख हर कोई काफी हैरान था. दरअसल, उन्होंने अपनी चार ओवर की गेंदबाजी में एक रन भी नहीं दिया था और कुल 10 विकेट हासिल कर लिए थे.
10 wickets!!! This 15-year-old has picked all 10 wickets in a #T20 match…https://t.co/TEtOmI74yi
जहीर खान से है प्रभावित

आपकों यह भी बता दें, कि आकाश चौधरी अपना आइडल भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मानते है. अपने एक बयान में उन्होंने बताया था, कि वह जहीर खान के बहुत बड़े प्रशंसक है और जहीर की गेंदबाजी से उन्होंने बहुत कुछ सिखा है.
भारत की 2019 विश्व कप टीम में बना सकते है जगह

आकाश अगर घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करे, तो निश्चित ही उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें भारत की साल 2019 विश्व कप टीम में मौका मिल सकता है.
The post 0 रन देकर 10 विकेट लेने वाला यह युवा भारतीय गेंदबाज बना सकता है 2019 विश्व कप में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.